{"_id":"635b9d4d7ab3683f3c3887c3","slug":"what-is-credit-score-and-why-is-it-important-to-buy-a-car-understand-the-complete-calculation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 28 Oct 2022 02:51 PM IST
सार
कैश देकर कार लेने वालों की संख्या काफी कम होती है। वहीं फाइनेंस करवाने वालों की संख्या ज्यादा होती है। ऐसे में क्रेडिट स्कोर काफी जरूरी हो जाता है।हम आपको बता रहे हैं कि फाइनेंस पर कार खरीदने वाले हैं तो क्रेडिट स्कोर किस तरह आपके काम आ सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
कार खरीदने की प्लानिंग करते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर आप कार को फाइनेंस पर लेने की तैयारी कर रहे हैं। तो हो सकता है कि आपको बैंक आसानी से कम ब्याज दर पर लोन दें। वहीं कई बार स्थिति विपरीत भी होती है। इसके लिए क्रेडिट स्कोर जिम्मेदार होता है। आखिर क्या होता है क्रेडिट स्कोर और किस तरह से कार दिलवाने में करता है मदद। आइए जानते हैं।
Trending Videos
क्या होता है क्रेडिट स्कोर
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
किसी भी व्यक्ति की क्रेडिट हिस्ट्री को समझकर ही एक स्कोर दिया जाता है। इसे ही क्रेडिट स्कोर कहते हैं। इसमें आपके द्वारा लिए गए लोन और वापिस किए जाने की पूरी जानकारी होती है। इसके जरिए ये समझ आता है कि आपने कब-कब लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया। इसके बाद आपने समय से लोन का भुगतान किया या नहीं।
क्रेडिट कार्ड, बैंक अकाउंट आदि लेने पर संस्था आपके सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी लेती है। इनमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि की जानकारी होती है।
क्रेडिट स्कोर निकालने के लिए उपयोग किया जाने वाला फ़ॉर्मूला एक क्रेडिट ब्यूरो से दूसरे क्रेडिट ब्यूरो में अलग हो सकता है। इस कारण किसी भी व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर ब्यूरो बदलने पर अलग-अलग हो सकता है। क्रेडिट स्कोर लोन या क्रेडिट कार्ड आवेदन को अप्रूव करवाने में अहम भूमिका निभाता है। अगर आवेदक का स्कोर जितना ज्यादा होगा तो उसे क्रेडिट कार्ड या लोन मिलने की संभावना उतनी ज्यादा होगी।
क्रेडिट स्कोर की लिमिट 300 से 900 के बीच होती है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर 300-579 के बीच है तो ये काफी खराब माना जाता है। इसके अलावा 580-669 के बीच रहने पर संतोषजनक, 670-739 के बीच अच्छा, 740-799 के बीच बहुत अच्छा और 800 से ऊपर होने पर सर्वोत्तम होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।