{"_id":"6a35187457b52601e50dc460","slug":"whatsapp-upcoming-feature-users-send-voice-messages-without-opening-app-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"WhatsApp पर आ रहा है खास फीचर: बिना एप खोले ही जाएंगे वॉइस मैसेज, होम स्क्रीन पर मिलेगा विजेट, ऐसे करेगा काम","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
WhatsApp पर आ रहा है खास फीचर: बिना एप खोले ही जाएंगे वॉइस मैसेज, होम स्क्रीन पर मिलेगा विजेट, ऐसे करेगा काम
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Fri, 19 Jun 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार
WhatsApp New Feature: अगर आप भी व्हाट्सएप पर चैट खोलने और वॉइस बटन दबाकर रखने के झंझट से परेशान हैं, तो आपकी इस समस्या का जल्द ही समाधान होने वाला है। क्योंकि कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जिससे यूजर्स बिना एप खोले अपने फोन की स्क्रीन से ही वॉइस नोट्स रिकॉर्ड करके भेज सकेंगे। आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में विस्तार से...
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
WhatsApp Voice Message Widget: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए आने वाले दिनों में वॉइस मैसेज भेजना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो सकता है। व्हाट्सएप बीटा रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी एक एंड्रॉयड विजेट पर काम कर रही है। इसमें यूजर्स एप खोले बिना ही सीधे होम स्क्रीन से वॉइस मैसेज रिकॉर्ड और भेज सकेंगे। हालांकि यह फीचर अभी डेवलेमेंट फेज में है, लेकिन इसके शुरुआती डिजाइन और संभावित फीचर्स रिवील हो चुके हैं, जो इस प्रकार हैं...
होम स्क्रीन से ही भेज सकेंगे वॉइस मैसेज
कैसा होगा नया Widget?
वॉइस नोट को लगाएं स्टेटस पर
एक साथ कई लोगों को भेज सकेंगे Voice Message
कब तक आएगा यह फीचर?
फिलहाल यह फीचर आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अभी विकास और बीटा टेस्टिंग स्टेज में है। फिलहाल कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्च को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।
व्हाट्सएप यूजर्स को क्या फायदा होगा?
अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो वॉइस मैसेजिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी। यूजर्स सीधे होम स्क्रीन से रिकॉर्डिंग शुरू कर सकेंगे, समय की बचत होगी और एप नेविगेशन की जरूरत भी कम हो जाएगी।
होम स्क्रीन से ही भेज सकेंगे वॉइस मैसेज
- अभी तक हमें कोई भी वॉइस मैसेज भेजने या सुनने के लिए चैट को खोलना पड़ता है, लेकिन इस फीचर के आने के बाद कोई भी वॉइस मैसेज आप होम स्क्रीन से ही सुन और भेज पाएंगे।
- यह विजेट वॉइस नोट रिकॉर्ड करने और तुरंत भेजने के लिए शॉर्टकट की तरह काम करेगा। इसका उद्देश्य यूजर्स को बार-बार एप खोलने की जरूरत से बचाना है, जिससे वॉइस मैसेजिंग पहले की तुलना में ज्यादा तेज और सुविधाजनक हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसा होगा नया Widget?
- व्हाट्सएप बीटा रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विजेट शुरुआत में कॉम्पैक्ट 3x1 फॉर्मेट में दिखाई देगा। हालांकि यूजर्स अपने पसंद और कंफर्ट के अनुसार आकार बदल सकेंगे।
- होम स्क्रीन पर Widget जोड़ने के बाद इसे रिसाइज करने का विकल्प मिलेगा, जिससे यह अलग-अलग स्क्रीन लेआउट में आसानी से फिट हो सकेगा।
वॉइस नोट को लगाएं स्टेटस पर
- इतना ही नहीं रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया जा रहा है, कि व्हाट्सएप आने वाले समय में यूजर्स को रिकॉर्ड किए गए वॉइस नोट्स को सीधे अपने स्टेटस पर भी अपडेट कर सकेगे।
- अगर ऐसा होता है, तो यूजर्स टेक्स्ट या फोटो की बजाय अपनी आवाज में भी स्टेटस अपडेट पोस्ट कर सकेंगे। इससे प्लेटफॉर्म पर कम्युनिकेशन के नए तरीके देखने को मिल सकते हैं।
- रिपोर्ट्स यह भी कहती है कि केवल वॉइस मैसेज विजेट ही नहीं, बल्कि व्हाट्सएप एक अलग स्टेटस विजेट पर भी काम कर रहा है।
- इस Widget की मदद से यूजर्स बिना एप खोले हाल ही के Status Updates देख सकेंगे और नया Status भी जल्दी से पोस्ट कर पाएंगे। फिलहाल यह फीचर भी टेस्टिंग फेज में बताया जा रहा है।
एक साथ कई लोगों को भेज सकेंगे Voice Message
- इस फीचर की खासियतों की बात करें तो इसमें यूजर्स एक ही वॉइस मैसेज को कई कॉन्टैक्ट्स के साथ शेयर कर सकेंगे।
- रिपोर्ट के अनुसार, Voice Recording के बाद यूजर्स कई लोगों को चुनकर एक साथ वही मैसेज भेज पाएंगे। इससे बार-बार अलग-अलग चैट में जाकर रिकॉर्डिंग भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कब तक आएगा यह फीचर?
फिलहाल यह फीचर आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अभी विकास और बीटा टेस्टिंग स्टेज में है। फिलहाल कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्च को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।
व्हाट्सएप यूजर्स को क्या फायदा होगा?
अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो वॉइस मैसेजिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी। यूजर्स सीधे होम स्क्रीन से रिकॉर्डिंग शुरू कर सकेंगे, समय की बचत होगी और एप नेविगेशन की जरूरत भी कम हो जाएगी।