सब्सक्राइब करें

Bike Disc Brake: बाइक के डिस्क ब्रेक में क्यों होते हैं छेद, वजह जानकार हैरान रह जाएंगे आप

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 12 Apr 2023 01:23 PM IST
सार

बाइक और स्कूटर के डिस्क ब्रेक में कई छेद होते हैं। डिस्क ब्रेक में छेद होने का क्या फायदा होता है, या फिर इन्हें सिर्फ डिजाइन के तौर पर दिया जाता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
why holes made in the disc brake of the bikes, heating better balance better looks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आजकल की बाइक्स और स्कूटर में डिस्क ब्रेक का चलन काफी ज्यादा है। क्या कभी आपने सोचा है कि बाइक और स्कूटर में आने वाले डिस्क ब्रेक में छेद क्यों होते हैं। अगर नहीं तो इस खबर में हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

Trending Videos
why holes made in the disc brake of the bikes, heating better balance better looks
For Reference Only - फोटो : bajaj auto
दुर्घटना से बचाते हैं
बाइक के डिस्क ब्रेक की प्लेट में जो छेद होते हैं वह सिर्फ डिजाइन के लिए नहीं होते। बाइक या स्कूटर चलाते समय जब अचानक ब्रेक लगाए जाते हैं तो डिस्क ब्रेक की प्लेट और ब्रेक पैड के बीच घर्षण होता है। घर्षण से होने वाली गर्मी को इन छेदों के जरिए बाहर निकाला जाता है। जिससे डिस्क प्लेट ठंडी रहती है और लगातार ब्रेक लगाने पर भी काम करती रहती है। जिससे दुघर्टना होने का खतरा काफी कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
why holes made in the disc brake of the bikes, heating better balance better looks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : honda 2 wheelers
कंट्रोल करना आसान
डिस्क ब्रेक के कारण बाइक और स्कूटर का बैलेंस भी बेहतर होता है। कई बार बाइक या स्कूटर को ऐसी जगहों पर भी चलाया जाता है, जहां पर पानी, मिट्टी आदि होती है। ऐसे में ड्रम ब्रेक पर मिट्टी जमने लगती है और पानी के कारण ब्रेक आसानी से काम नहीं कर पाते। इस स्थिति में डिस्क ब्रेक ज्यादा बेहतर तरीके से काम करते हैं। डिस्क ब्रेक की प्लेट में बने हुए छेदों के जरिए पानी हटता रहता है और ब्रेक लगाने में परेशानी भी नहीं होती, जिससे बाइक या स्कूटर को कंट्रोल करना भी काफी आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
why holes made in the disc brake of the bikes, heating better balance better looks
For Reference Only - फोटो : tvs motors
डिजाइन भी होता है बेहतर
डिस्क ब्रेक की प्लेट पर बने छेद से बाइक का डिजाइन भी काफी बेहतर लगता है। बाइक सवार को सुरक्षा देने के साथ ही इससे बाइक का लुक भी बेहतर होता है। ड्रम ब्रेक वाली बाइक और स्कूटर के मुकाबले डिस्क ब्रेक वाली बाइक या स्कूटर का लुक बेहतर लगता है।

यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed