{"_id":"69f4cb86eefd729f2f0512d6","slug":"aedo-exam-cancel-aps-wmo-exam-cancel-bpsc-news-bpsc-exam-news-bihar-today-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC News : बिहार लोक सेवा आयोग की दो परीक्षाएं रद्द; बीपीएससी AEDO और APSWMO परीक्षा पर बड़ा अपडेट देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSC News : बिहार लोक सेवा आयोग की दो परीक्षाएं रद्द; बीपीएससी AEDO और APSWMO परीक्षा पर बड़ा अपडेट देखें
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Fri, 01 May 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
सार
BPSC News : बिहार लोक सेवा आयोग ने दो परीक्षाएं रद्द कर दी है। बीपीएससी ने AEDO और APSWMO परीक्षा पर बड़ा अपडेट दिया है।
बीपीएससी
- फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
विज्ञापन
विस्तार
बीपीएससी ने AEDO और APSWMO परीक्षा को रद्द कर दिया है। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन ने कुछ केन्द्रों पर ब्लूटूथ इत्यादि के माध्यम से कदाचार करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। साथ ही 32 अभ्यर्थियों को कदाचार के प्रयास और परीक्षा में गड़बड़ी करने के आरोप में आयोग की आगामी परीक्षाओं से भाग लेने से प्रतिबंधित किया गया है।
Trending Videos
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कांग्रेस के इन MLA को साथ लाएगी भाजपा! बिहार में ऑपरेशन लोटस सफल होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
बीपीएससी ने 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा की कुल 09 (नौ) पालियों की परीक्षा और 23 अप्रैल को आयोजित सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द कर दिया है। हालांकि बीपीएससी ने यह भी माना है कि जांच के दौरान उक्त परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक होने या वायरल होने का साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। साथ ही उक्त परीक्षा के किसी भी प्रश्न पत्र के सेट के किसी भी श्रृंखला का कोई प्रश्न-पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar CM: मुख्यमंत्री आवास में सम्राट चौधरी कब से रहेंगे? नीतीश कुमार नए आवास पहुंचे, आज गृह प्रवेश पूजा
इस संबंध में बीपीएससी का कहना है कि ब्लू टूथ के साथ अभ्यर्थियों के पकड़े जाने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, लेकिन विभिन्न समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में प्रसारित किए जा रहे समाचार इत्यादि से उक्त परीक्षा के दौरान कुछ केन्द्रों में परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने की कोशिश की गयी है। इसलिए मेधावी अभ्यर्थियों के हितों को देखते हुए एवं कदाचारमुक्त तथा पारदर्शिता के साथ परीक्षाओं को आयोजित करने की आयोग की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए इन परीक्षाओं को रद्द किया गया है। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा का विज्ञापन संख्या 87/2025 और सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा का विज्ञापन संख्या 108/2025 है। फिलहाल दोनों परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। आगकी तारीख की घोषणा बीपीएससी पुनः करेगी।
