फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Aurangabad Body of missing brother of JDU leader Pramod Chandravanshi found on railway track

Aurangabad: संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला JDU नेता के लापता भाई का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 23 Feb 2023 06:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 Feb 2023 06:43 PM IST
सार

जेडीयू नेता के भाई का संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक खुद जीतनराम मांझी के पार्टी हम के नेता थे। बुधवार को पुलिस ने रेलवे ट्रैक से जेडीयू नेता के भाई का शव बरामद किया था, उस वक्त मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
Aurangabad Body of missing brother of JDU leader Pramod Chandravanshi found on railway track
जेडीयू नेता प्रमोद चंद्रवंशी और मृतक मनोज चंद्रवंशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत डिहरी-गया रेलखंड पर औरंगाबाद जिले में सोननगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से बिहार राज्य अति पिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य और जदयू के सीनियर नेता प्रमोद चंद्रवंशी के सहोदर भाई व हम पार्टी के वरीय नेता मनोज चंद्रवंशी का शव बरामद किया गया है। शव की बरामदगी बुधवार को ही हुई थी, लेकिन उस वक्त पहचान नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार दोपहर बाद शव की पहचान जेडीयू नेता के भाई के रूप में होते ही जदयू और बिहार के राजनीतिक हलके में सनसनी मच गई। जेडीयू नेता के भाई दो दिन पहले गया से लापता हुए थे। वहीं, सोननगर में बुधवार को रेलवे ट्रैक से बरामद शव की गुरुवार को दोपहर बाद पहचान हुई। मृतक खुद जीतनराम मांझी के पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) के नेता थे। बुधवार को पुलिस ने रेलवे ट्रैक से जेडीयू नेता के भाई का शव बरामद किया था। मृतक हम नेता के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है, मनोज चंद्रवंशी गया के गुरुआ से अचानक गायब हो गए थे। मृतक के भाई जेडीयू नेता प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि अपराधियों ने उनके भाई को अगवा करने के बाद मौत के घाट उतार दिया है। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका है। शव की पहचान के बाद बारूण पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बारूण थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया था। गुरुवार दोपहर बाद पहचान होने के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed