फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Begusarai-flood-selfie-two-women-drowning-rescued-by-boatman Bihar News

बिहार न्यूज: बाढ़ में सेल्फी का शौक पड़ा भारी, गहरे पानी में डूबने लगीं दो महिलाएं; नाविक ने बचाई जान

Sat, 29 Aug 2026 10:46 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 10:46 PM IST
सार

बेगूसराय में बाढ़ के पानी में सेल्फी और नहाना दो महिलाओं के लिए भारी पड़ गया। चेचियाही ढाला के पास दोनों गहरे पानी में जाकर डूबने लगीं। शोर सुनकर नाविक ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
Begusarai-flood-selfie-two-women-drowning-rescued-by-boatman Bihar News
बाढ़ के पानी में सेल्फी और मौज-मस्ती करना पड़ा भारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में बाढ़ के पानी में सेल्फी और मौज-मस्ती करना शनिवार को दो महिलाओं के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा। लखमिनियां-मसूदनपुर पथ स्थित चेचियाही ढाला के समीप बाढ़ के पानी में नहाते समय दोनों महिलाएं गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। महिलाओं को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। संयोग से पास में नाव मौजूद थी। नाविक ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई।

विज्ञापन

बताया जाता है कि लखमिनियां-मसूदनपुर पथ स्थित चेचियाही ढाला पर पिछले करीब छह दिनों से बाढ़ का पानी बह रहा है। बाढ़ के कारण आवागमन प्रभावित है। इसके बावजूद पानी देखने और सेल्फी लेने के लिए सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। कई लोग पानी की गहराई और तेज बहाव की अनदेखी कर पानी के किनारे खड़े होकर फोटो और वीडियो बनाने में जुटे रहते हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

विज्ञापन

नाविक बना देवदूत
शनिवार को दो महिलाएं भी बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान मोबाइल से सेल्फी और वीडियो बना रही थीं। इसी दौरान वे धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर चली गईं। पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों डूबने लगीं। महिलाओं को परेशानी में देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सतर्क किया। इसी दौरान नाविक की नजर भी दोनों महिलाओं पर पड़ी। उसने बिना देर किए नाव लेकर महिलाओं के पास पहुंचकर उन्हें पानी से बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने तत्काल दोनों महिलाओं को निजी क्लिनिक पहुंचाया
दोनों महिलाओं को बाहर निकालने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें निजी क्लिनिक में पहुंचाया। चिकित्सकीय उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। समय रहते नाविक द्वारा दिखाई गई तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

डूबने से बचाई गई दोनों महिलाओं की पहचान नगरगामा निवासी उपेंद्र पासवान एवं योगेंद्र पासवान की शादीशुदा पुत्रियों के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों रक्षाबंधन के अवसर पर अपने मायके आई हुई थीं। इसी दौरान वे अन्य लोगों के साथ चेचियाही ढाला पहुंची थीं।

ये भी पढ़ें- सफर होगा सरल: 67 पिलरों पर टिका 9.76 किमी लंबा महासेतु, पटना-उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ के पानी में कई स्थानों पर गहराई का अनुमान लगाना मुश्किल है। ऊपर से पानी का बहाव भी तेज है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। लोगों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित मार्गों और जलजमाव वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

इस संबंध में अंचल अधिकारी आकाश कुमार ने लोगों से अपील की है कि बाढ़ के पानी में अनावश्यक रूप से नहीं उतरें। उन्होंने कहा कि पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। विशेष रूप से सेल्फी या वीडियो बनाने के लिए जोखिम उठाने से बचें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सावधानी बरतना ही सुरक्षित रहने का सबसे बेहतर उपाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed