{"_id":"6ad20fc19c19e8a3e90e9bdd","slug":"begusarai-teghra-lady-suicide-case-husband-death-in-train-accident-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: हादसे में पति को खोने के करीब एक साल बाद महिला ने की आत्महत्या; ग्रामीणों ने किया चौंकाने वाला दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: हादसे में पति को खोने के करीब एक साल बाद महिला ने की आत्महत्या; ग्रामीणों ने किया चौंकाने वाला दावा
Fri, 16 Oct 2026 05:25 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:25 PM IST
सार
बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला। करीब एक साल पहले ट्रेन हादसे में उनके पति की मौत हो गई थी। वह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई हैं। ग्रामीणों ने सरकारी सहायता नहीं मिलने का दावा किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पति की असमय मौत का दर्द, दो छोटे बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी और कथित तौर पर सरकारी सहायता के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की मजबूरी। इन परिस्थितियों के बीच तेघड़ा थाना क्षेत्र की गौड़ा दो पंचायत के मरसैती वार्ड संख्या-7 में 22 वर्षीय रूबी देवी की मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार रात महिला का शव घर में छत के पंखे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं गांव में शोक का माहौल है।
मृतका की पहचान शत्रुघ्न तांती की 22 वर्षीय पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पति की मौत के बाद से परेशान रहने की बात
ग्रामीणों के मुताबिक, करीब एक साल पहले ट्रेन हादसे में रूबी देवी के पति की मौत हो गई थी। पति के निधन के बाद से वह काफी परेशान रहने लगी थीं। दो बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर आ गई थी। अब रूबी देवी की मौत के बाद उनके एक बेटे और एक बेटी के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय कुछ लोग घर के बगल में स्थित मंदिर के पास मौजूद थे। इसी दौरान अचानक शोर सुनाई दिया। लोग मौके पर पहुंचे तो रूबी देवी को घर के अंदर छत के पंखे से लटका पाया। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिवार में शोक छा गया।
दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
रूबी देवी अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई हैं। पहले पिता और अब मां को खोने के बाद दोनों बच्चों के सामने भविष्य की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। उनकी देखभाल कौन करेगा, यह सवाल ग्रामीणों को भी परेशान कर रहा है।
हालांकि, सरकारी सहायता नहीं मिलने को ही मौत का कारण मानने की पुष्टि नहीं हुई है। तेघड़ा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच से घटना की परिस्थितियों को समझने में मदद मिल सकती है।