सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CM Nitish's instructions on 10 lakh jobs in BPSC program, said- work fast in restoration

Bihar : 10 लाख रोजगार पर CM नीतीश का निर्देश, कहा- बहाली के लिए तेजी से काम करें, परीक्षा में गड़बड़ी न हो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 01 Apr 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने BPSC की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया। लोगों को संबांधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 लाख युवाओं को नौकरी और 10 लाख लोगों को रोजगार के लिए हमने कहा है उसके लिए तेजी से काम करें। 

Bihar: CM Nitish's instructions on 10 lakh jobs in BPSC program, said- work fast in restoration
कार्यक्रम में अधिकारियों को निर्देश देते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

CM नीतीश कुमार ने रविवार दोपहर अधिवेशन भवन में BPSC की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया। लोगों को संबांधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 लाख युवाओं को नौकरी और 10 लाख लोगों को रोजगार के लिए हमने कहा है उसके लिए तेजी से काम करें। परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा। जिन लोगों को परीक्षा कार्य की जिम्मेवारी मिलती है वे इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा कार्य का संचालन बेहतर और पारदर्शी ढंग से हो। कार्य पूरी ईमानदारी से करें ताकि कोई गड़बड़ी न कर सके। मुख्य परीक्षा पास करनेवाले अभ्यर्थी जो साक्षात्कार में शामिल होते हैं उन अभ्यर्थियों का मूल्यांकन पारदर्शी और बेहतर ढंग से हो ताकि किसी को कोई शिकायत न हो।

Trending Videos


45 हजार 892 पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई चल रही
BPSC में स्टाफ की भी कोई कमी न रहे इसका ध्यान रखें। BPSC को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसका ध्यान रखें। CM नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से विभिन्न पदों पर 24 हजार 301 नियुक्ति की गयी है और 45 हजार 892 पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई चल रही है। 40 हजार 506 हेडमास्टर साहब का काम भी तेजी से की जानी चाहिए। राज्य सरकार हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पास करते हैं तो उन्हें एक लाख रुपये तथा बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पास करते हैं तो उन्हें 50 हजार रुपये की राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह सदस्यों में से तीन ही सदस्य कार्यरत हैं।
CM नीतीश कुमार ने कहा कि BPSC का यह 75वां साल है इसका और विस्तार हो और जिम्मेदारी सौंपी जाए ताकि और बेहतर ढंग से काम हो सके। बिहार लोक सेवा आयोग को जो भी आवश्यकता है, सरकार इसमें सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले मैं बिहार लोक सेवा आयोग के 75वें स्थापना दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। BPSC की स्थापना 1 अप्रैल, 1949 में हुई थी जिसका मुख्यालय रांची में था लेकिन वर्ष 1951 में इसका मुख्यालय रांची से पटना स्थानांतरित किया गया। BPSC में एक अध्यक्ष के साथ पहले 10 सदस्य हुआ करते थे लेकिन बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद BPSC में अध्यक्ष के साथ सदस्यों की संख्या छह कर दी गई। अभी छह सदस्यों में से तीन ही सदस्य कार्यरत हैं। 3 सदस्य सेवानिवृत्त हुए हैं जिनका स्थान रिक्त है उन स्थानों पर नए सदस्यों का शीघ्र मनोनयन किया जाए। अगले पांच दिनों के अंदर इस काम को पूरा कर लिया जाए।

मुख्यमंत्री ने किया स्मारिका का विमोचन
कार्यक्रम को वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद, बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य इम्तियाज अहमद करीमी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बिहार लोक सेवा आयोग की सदस्य दीप्ति कुमारी ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न, संविधान की प्रति एवं हरित गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बिहार लोक सेवा आयोग से संबंधित एक स्मारिका का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। कार्यक्रम में बिहार लोक सेवा आयोग पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed