फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Drunk car driver runs over businessman in Begusarai; he dies on the spot; accused absconding.

बिहार: बेगूसराय में नशे में कार चालक ने व्यवसायी को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी फरार

Wed, 14 Oct 2026 09:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 14 Oct 2026 09:32 PM IST
सार

बेगूसराय में 60 वर्षीय व्यवसायी सुरेश साह की कार से कुचलने के बाद मौके पर मौत हो गई। चालक पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप है। पुलिस प्राथमिकी के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
Bihar: Drunk car driver runs over businessman in Begusarai; he dies on the spot; accused absconding.
पुलिस मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में सड़क हादसे में एक व्यवसायी की मौत हो गई। आरोप है कि शराब के नशे में कार चला रहे चालक ने व्यवसायी को कुचल दिया। हादसा इतना गंभीर था कि व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। व्यवसायी की मौत से उनके परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान लोहियानगर निवासी 60 वर्षीय व्यवसायी सुरेश साह के रूप में हुई है। आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


पढे़ं: परिवार के सात बच्चे चले गए, अब क्या मांगें?: नाव हादसे में अपनों को खोने वाले पिता का छलका दर्द, बिलखते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
यातायात डीएसपी रंजीत कुमार ने बताया कि व्यवसायी सुरेश साह के पुत्र कृष्ण कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कार चालक पर नशे की हालत में कार से कुचलने का आरोप लगाया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि हादसे की सच्चाई का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed