फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar MLC Polls: 598 Booths for Graduate and 335 for Teachers’ Constituencies, Check Full List

बिहार चुनाव: कहां-कितने बूथों पर पड़ेंगे वोट? पटना से कोसी तक आठों निर्वाचन क्षेत्रों की पूरी सूची देखें

Thu, 22 Oct 2026 07:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 22 Oct 2026 07:28 PM IST
सार

बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। बिहार में कुल 933 बूथ तैयार किए गए हैं। कोसी स्नातक क्षेत्र 181 बूथों के साथ सबसे आगे है, जबकि दरभंगा शिक्षक क्षेत्र में 99 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन
Bihar MLC Polls: 598 Booths for Graduate and 335 for Teachers’ Constituencies, Check Full List
बिहार विधान परिषद चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान की तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन आयोग के जारी आंकड़ों के अनुसार, आठों निर्वाचन क्षेत्रों को मिलाकर कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 598 बूथ स्नातक और 335 बूथ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्धारित किए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 124 सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सभी 335 केंद्र मूल मतदान केंद्र हैं। चार स्नातक सीटों पर करीब 4.85 लाख मतदाता हैं, जबकि चार शिक्षक सीटों पर करीब 45,660 मतदाता हैं। इस तरह शुक्रवार को कुल 532847 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 386199 पुरुष और 146611 महिला हैं। स्नातक श्रेणी की सीटों के लिए कुल 492594 और शिक्षक श्रेणी की सीटों के लिए 40253 मतदाता हैं। इनमें 37 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 598 बूथ, कोसी सबसे आगे
चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे अधिक 181 मतदान केंद्र कोसी में निर्धारित किए गए हैं। इनमें 163 मूल और 18 सहायक केंद्र शामिल हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 145 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 56 सहायक केंद्र हैं। वहीं, दरभंगा में 138 और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 134 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


दरभंगा में 102 मूल और 36 सहायक, जबकि पटना में 120 मूल और 14 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस तरह चारों स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 474 मूल और 124 सहायक केंद्रों पर मतदान होगा। जिलावार आंकड़ों के मुताबिक, पटना में सबसे अधिक 80 मतदान केंद्र हैं। इसके बाद मुजफ्फरपुर में 69 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। दूसरी ओर, शिवहर में सबसे कम छह मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 335 मतदान केंद्र
चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 335 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 99 बूथों के साथ पहले स्थान पर है। सारण में 98, पटना में 80 और तिरहुत में 58 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर मूल मतदान केंद्र के रूप में मतदान कराया जाएगा। किसी भी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सहायक मतदान केंद्र नहीं बनाया गया है।

जिलावार आंकड़ों में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पटना जिले में 46 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में दरभंगा जिले में 32 और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्वी चंपारण में 27 केंद्र बनाए गए हैं। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिवहर जिले में सबसे कम छह मतदान केंद्र हैं।

जानिए आठों निर्वाचन क्षेत्रों में बूथों की पूरी जानकारी

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में किस जिले में कितने बूथ?

  • कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें अररिया में 11, बांका में 11, भागलपुर में 26, जमुई में 11, कटिहार में 20, खगड़िया में 11, किशनगंज में आठ, लखीसराय में सात, मधेपुरा में 14, मुंगेर में 12, पूर्णिया में 17, सहरसा में 13, शेखपुरा में 7 और सुपौल में 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
  • तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 145 बनाए गए हैं। इनमें मुजफ्फरपुर में 69, सीतामढ़ी में 38, वैशाली में 32 और शिवहर में छह मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
  • दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल138। इनमें दरभंगा में 43, समस्तीपुर में 34, मधुबनी में 32 और बेगूसराय 29 मतदान केंद्र हैं।
  • पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 134 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पटना में 80, नालंदा में 37 और नवादा 17 मतदान केंद्र हैं। 


शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में किस जिले में कितने बूथ?

  • पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 80 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पटना में 46, नालंदा में 20 और नवादा में 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 98 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पश्चिम चंपारण 18, पूर्वी चंपारण 27, गोपालगंज 14, सिवान 19 और सारण 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
  • तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 58 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सीतामढ़ी 17, शिवहर 6, मुजफ्फरपुर 19 और वैशाली 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
  • दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 99 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें मधुबनी 23, दरभंगा 32, समस्तीपुर 24 और बेगूसराय 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed