सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Nawada Man Attacked With Knife Ear Cut Off Over Past Relationship Dispute

Bihar: छह महीने पहले ब्लॉक कर दिया था नंबर, शक होने पर पूर्व प्रेमिका के भाई ने काटा युवक का कान; हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: मगध ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

नवादा के पारनवादा मलिक टोला में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसका कान काट दिया गया। पीड़ित अमर कुमार का आरोप है कि पूर्व प्रेमिका के भाई ने बातचीत के शक में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar Nawada Man Attacked With Knife Ear Cut Off Over Past Relationship Dispute
पूर्व प्रेमिका के भाई ने काटा कान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

नवादा जिले के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र स्थित पारनवादा मलिक टोला में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवक पर चाकू से हमला कर उसका कान काट दिए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


पीड़ित की पहचान अमर कुमार (23) के रूप में हुई है। वह कृष्ण ठाकुर के पुत्र हैं और पारनवादा मलिक टोला के निवासी हैं। अमर के अनुसार, वह घर से आटा लाने के लिए निकला था और रास्ते में मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसकी पूर्व प्रेमिका का भाई वहां पहुंचा और उस पर अपनी बहन से बातचीत करने का आरोप लगाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले छह महीनों से पूरी तरह बंद है संपर्क
अमर ने बताया कि उसने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उसका और युवती का संपर्क पिछले छह महीनों से पूरी तरह बंद है। इसके बावजूद आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से उसके बाएं कान पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ने हमला करने से पहले धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
Trending Videos


हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि कान का कटा हुआ हिस्सा भी सुरक्षित रखकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।

छह महीने पहले खत्म हो चुका था रिश्ता
अमर कुमार ने बताया कि वह और युवती करीब दो वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे तथा साथ पढ़ाई के लिए जाते थे। हालांकि, दोनों के बीच करीब छह महीने पहले ही संबंध समाप्त हो चुके थे। उसका दावा है कि उसने युवती का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर रखा था और उससे किसी प्रकार का संपर्क नहीं था।

ये भी पढ़ें-  Bihar: तेज रफ्तार ऑटो ने ली महिला की जान, 10 मीटर तक घसीटती रहा वाहन, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण

पीड़ित का कहना है कि युवती की शादी भी तय हो चुकी है। इसके बावजूद उस पर संदेह करते हुए हमला किया गया। मामले में पीड़ित के परिजनों ने फिलहाल अधिक टिप्पणी करने से इनकार किया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. विक्रम कुमार ने बताया कि युवक के कान में गंभीर चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। वहीं, बुंदेलखंड थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed