सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Lalu Prasad made a big allegation against Nitish Kumar, RJD, JDU, Bihar Politics,

Bihar News: किन बातों को लेकर लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर लगाया बड़ा आरोप? कहा- सब पागल हो गए हैं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 17 Jun 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
सार

 Bihar Politics: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सुरक्षा व्यवस्था और राबड़ी आवास खाली कराने की चर्चाओं को लेकर जनता दल यूनाईटेड पर निशाना साधा है। उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाा दिया है। इससे सियासी गलियारे में सियासत गरमा गई है। 

Bihar News: Lalu Prasad made a big allegation against Nitish Kumar, RJD, JDU, Bihar Politics,
लालू यादव और नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सुरक्षा व्यवस्था और राबड़ी आवास खाली कराने को लेकर चल रही सियासत के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सब कुछ नीतीश कुमार के इशारे पर हो रहा है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान लालू यादव ने सुरक्षा और आवास से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार और पार्टी को राजनीतिक रूप से परेशान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, उन्होंने विस्तार से कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन साफ तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया।



लालू बोले- सब पागल हो गए हैं
वहीं सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमलोगों की सुरक्षा हटा दी गई है। सब पागल हो गए हैं। घृणा कर रहे हैं। हालांकि, इससे कोई फर्क पड़ता है। लालू ने कहा कि इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। वहीं उनकी बेटी मीसा भारती ने कहा कि आगामी एक पखवाड़े के अंदर हमलोग बंगला खाली कर दें। वहीं सुरक्षा कम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे हमलोगों को कोई फर्क नही पड़ता है। जनता हमलोगों को सुरक्षा दे रही है। इसलिए सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राबड़ी ने नए बंगले में लिफ्ट लगाने की मांग की
इधर, विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी भी 10 सर्कुलर रोड वाला आवास खाली करने के लिए तैयार हो गई हैं। वह 39 हार्डिंग रोड में शिफ्ट होंगी लेकिन कुछ शर्तों पर। उन्होंने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर स्पष्ट कहा कि लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बंगले में रैंप और लिफ्ट की व्यवस्था करवाएं। इसके बाद वह नए बंगले में शिफ्ट होंगी।  
विज्ञापन

Bihar Police: 500 परीक्षा केंद्रों पर दूसरे चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा, फर्जीवाड़ा रोकने के लिए खास व्यवस्था


राबड़ी देवी ने सरकार को दी थी चुनौती तो मचा था घमासान
दिल्ली से लौटने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पत्रकारों के सवाल पर तल्खी से जवाब देते हुए सम्राट सरकार को चुनौती दे दी थी। उन्होंने कहा था कि सम्राट चाहें तो अपनी फौज को बुलाकर आवास खाली करा लें। उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार में दम है, तो वह पुलिस फोर्स भेजकर हमसे बंगला खाली कराकर दिखाए। उनके इस बयान के दो घंटे के अंदर डीएसपी डॉ अन्नू,10 सर्कुलर रोड पहुंचीं और राबड़ी देवी से मिलकर उन्हें आवास बदलने की बात कही। इस गतिरोध पर बेहद कड़ा रुख अख्तियार करते हुए राबड़ी देवी ने सरकार को खुली चुनौती दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed