{"_id":"6a13d8399444634bf50103b7","slug":"bihar-raid-at-former-mp-s-house-over-suspected-fake-drug-racket-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मेडिसिन माफिया पर बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद के घर से प्रतिबंधित दवाएं जब्त; हिरासत में पति-पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मेडिसिन माफिया पर बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद के घर से प्रतिबंधित दवाएं जब्त; हिरासत में पति-पत्नी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: मगध ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार
गया के पिपरपांती मोहल्ले में पूर्व सांसद रंजीत सिंह के मकान पर ड्रग विभाग और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली और नशीली दवाओं की बरामदगी की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।
गया पूर्व सांसद के घर छापेमारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गया शहर के पिपरपांती मोहल्ले में सोमवार को ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। कांग्रेस के पूर्व सांसद स्व. रंजीत सिंह उर्फ रंग सिंह के मकान में हुई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं। पुलिस ने मौके से पति-पत्नी को हिरासत में लिया है, जबकि जांच एजेंसियां अब अवैध दवा कारोबार के बड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुट गई हैं।
जानकारी के अनुसार, जिस मकान में कार्रवाई की गई, वहां किराए पर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का कार्यालय भी संचालित होता है।
घंटों चली छापेमारी, इलाके में मचा हड़कंप
कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू एरिया पिपरपांती स्थित मकान में सोमवार दोपहर अचानक ड्रग विभाग और जिला पुलिस की टीम पहुंची। देखते ही देखते इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान घर के अंदर घंटों तक तलाशी अभियान चलता रहा। अचानक हुई इस छापेमारी से मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग घर के बाहर जुट गए।
प्रतिबंधित दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद
जांच टीम ने मकान से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं। अधिकारियों के मुताबिक बरामद दवाओं में लिंग संबंधी बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली मेडिसिन और प्रतिबंधित कफ सिरप शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन दवाओं की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। मौके से विकास कुमार और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
लंबे समय से मिल रही थी शिकायत
सूत्रों के अनुसार ड्रग विभाग को काफी समय से इस इलाके में अवैध दवा कारोबार की सूचना मिल रही थी। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई जिले के अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी की जाती थी। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलती हैं ये दवाएं
गया के ड्रग इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि बरामद दवाएं सामान्य मेडिकल दुकानों पर डॉक्टर की पर्ची के बाद ही दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि छापेमारी में लाखों रुपये की दवाएं मिली हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि इनकी सप्लाई कहां-कहां होती थी। मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- Bihar: पेट्रो उत्पाद के दाम फिर बढ़े, पटना में कितने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल; सुधा दूध आज से इतने में मिलेगा
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
छापेमारी के दौरान पूरे इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। अचानक हुई कार्रवाई से पिपरपांती मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग पूरे घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए।

Trending Videos