Bihar Weather: गया, रोहतास समेत इन जिलों में पारा 41 डिग्री पार, लू का अलर्ट जारी; बारिश कब होगी?
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और सूखी हवाओं के कारण हीट वेव की स्थिति बन रही है। इस कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में तेज उछाल के कारण राज्य के कई जिलों में लू जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम और मध्य हिस्सों में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रोहतास जिले में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा बक्सर में 42.7 डिग्री, गया में 42.8 डिग्री और और में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं नालंदा में 41.5 डिग्री, अरवल में 41.1 डिग्री, शेखपुरा में 41.0 डिग्री और जहानाबाद में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी पटना सहित कई जिलों में भी पारा 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
इन जिलों में तापमान सामान्य अधिक रहने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में और वृद्धि हो सकती है। इस दौरान लू चलने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की अपील की गई है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया में में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर बढ़ सकता है।
सबसे कम किस जिले का तापमान रिकॉर्ड किया गया
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सबसे कम 24.0 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण) में रिकॉर्ड किया गया। राज्य में न्यूनतम तापमान 24.0 से 26.1 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में भी कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। हवा की गति की बात करें तो बक्सर जिले में अधिकतम 43 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। हालांकि, इस दौरान राज्य में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।
दक्षिण और पश्चिम बिहार बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण और पश्चिम बिहार में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। आने वाले दिनों में दक्षिण और पश्चिम बिहार के जिलों में तापमान और अधिक बढ़ सकता है। लू चलने तक के आसार हैं।
Nari Shakti Vandan Act: पटना में NDA की महिला ब्रिगेड ने विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, सड़क पर कर रहीं प्रदर्शन
जानिए सीमांचल के किन जिलों में बारिश हुई?
वहीं 19 अप्रैल को न्यूनतम तापमान पूर्णिया और मधेपुरा में 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश की बात करें तो सीमांचल क्षेत्र के जिलों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। सुपौल, अररिया, किशनगंज, और कटिहार में कई जगहों पर 20 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। खास तौर पर राघोपुर (सुपौल) में 25.2 मिमी और बरसोई (कटिहार) में 24.6 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी यही ट्रेंड जारी रह सकता है। यानी उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है, जबकि बाकी जिलों में गर्मी और लू का असर बना रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X