Bihar: गंडकी नदी में तैरता मिला युवक का शव, हत्या या हादसा? सीमा विवाद में उलझी पुलिस, इलाके में सनसनी
Saran: सारण में नगरा और गौरा थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित गंडकी नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारण जिले के नगरा एवं गौरा थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित गंडकी नदी में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना रसूलपुर और रामपुर गांव के बीच की बताई जा रही है, जहां स्थानीय लोगों ने नदी में एक शव को तैरते हुए देखा। शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तत्काल नगरा थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नगरा तथा गौरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन घटनास्थल दोनों थाना क्षेत्रों की सीमा पर होने के कारण शव को कब्जे में लेने को लेकर कुछ समय तक असमंजस की स्थिति बनी रही।
क्षेत्राधिकार को लेकर कार्रवाई में विलंब
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों थानों की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन क्षेत्राधिकार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से कार्रवाई में विलंब हुआ। कुछ घंटों बाद गौरा थाने की पुलिस वापस लौट गई, जबकि नगरा थाने की पुलिस मौके पर डटी रही और मामले की जांच शुरू कर दी।
हत्या की आशंका से बढ़ी रहस्य की परतें
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया है। हालांकि संबंधित थाने की पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है, लेकिन मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पहचान नहीं होने से जांच में आ रही मुश्किलें
शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस को जांच में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मृतक कौन है और वह कहां का रहने वाला है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में पुलिस आसपास के थानों और क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
नगरा थाने के थानाध्यक्ष आदित्य यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, हालांकि पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
ये भी पढ़ें: 'आत्महत्या मान लो' से लेकर CBI चार्जशीट तक, NEET छात्रा केस में परिजनों ने सरकार और जांच एजेंसी को घेरा
हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हत्या, हादसा या अन्य किसी कारण से हुई मौत—इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। वहीं, शव मिलने की घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।