फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CSBC Bihar Police Constable : Apply online in constable recruitment exam, written, physical exam, Bihar News

CSBC Bihar Police Constable 2023 : सिपाही बनना है तो इन सवालों का जवाब याद कर लें; सिलेबस का संशय भी करें दूर

Sat, 10 Jun 2023 08:22 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 10 Jun 2023 08:22 AM IST
सार

Bihar Police : बिहार पुलिस में सिपाही की बहुप्रतीक्षित भर्ती अब शुरू हो रही है। भर्ती प्रक्रिया से लेकर सिलेबस तक अभ्यर्थियों के 24 सवालों का जवाब 'अमर उजाला' साफ-साफ सामने ला रहा है, ताकि कोई संशय नहीं रहे। तैयारी पूरी हो और नौकरी पक्की हो जाए।

विज्ञापन
CSBC Bihar Police Constable : Apply online in constable recruitment exam, written, physical exam, Bihar News
सिपाही भर्ती परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की वर्दी हमेशा से बिहार के युवाओं को आकर्षित करती है। अगर इंटर पास हैं और सिपाही बनने का मौका आ गया है। शारीरिक परीक्षा का समय आने तक मौसम भी अनुकूल हो जाएगा। शुक्रवार को सिपाही भर्ती के लिए विज्ञापन के साथ अभ्यर्थियों के सवाल भी आए। 'अमर उजाला' ने ऐसे हर सवाल का जवाब लिया, ताकि आवेदन से लेकर परीक्षा और फिर परिणाम की प्रक्रिया तक कहीं कोई संशय नहीं बचे। सीधे आते हैं सवाल-जवाब पर...

विज्ञापन


सवाल - कितने पद पर यह वैकेंसी आई है?

  • जवाब - केंद्रीय चयन पर्षद ने 21,391 पदों पर वैकेंसी निकाली है।

सवाल- किस- किस पुलिस इकाईयों में भर्ती होगी?

  • जवाब - यह भर्ती जिला पुलिस बल, बिहार सैन्य पुलिस (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस) और अन्य इकाईयों में भर्ती होगी।

सवाल - ऑनलाइन आवेदन कब से कब तक करें?

  • जवाब - ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी और यह 20 जुलाई 2023 तक चलेगी। 

सवाल - सिपाही बनने पर कितना वेतनमान होगा?

  • जवाब -  चयन होने के बाद वेतनमान लेवल 3 यानी ₹21700 से ₹69100 तक वेतन मिलेगा।

सवाल - लिखित परीक्षा का पैटर्न क्या होगा?

  • जवाब - लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की दसवीं कक्षा अथवा समकक्ष स्तर का होगा। 

सवाल - किस-किस विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे?

  • जवाब - लिखित परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और जनरल नॉलेज व करंट अफेयर्स से संबंधित जाएंगे।
  • विज्ञापन

सवाल- परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे?

  • जवाल- लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। 

सवाल - परीक्षा के लिए कितना समय दिया जाएगा?

  • जवाल - लिखित परीक्षा में 2 घंटे का समय मिलेगा।

सवाल - लिखित परीक्षा में पास करने के लिए कितना अंक लाना होगा?

  • जवाब - लिखित परीक्षा में 30% से अधिक अंक लाना अनिवार्य होगा, क्योंकि 30% से कम अंक लाने वालों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल घोषित कर दिया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

सवाल - कितने अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे?

  • जवाब - 100 अंकों के प्रश्न होंगे। प्रश्नों की संख्या 100 रहेगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिए जाएंगे। 

सवाल - कैसी होगी उत्तर पुस्तिका?

  • जवाब - OMR सीट या उत्तर पुस्तिका दो प्रतियों में होगी। 

सवाल - शारीरिक दक्षता परीक्षा कितने अंक के होगी?

  • जवाब - यह परीक्षा भी 100 अंकों की होगी। इसमें दौड़ के लिए अधिकतम 50 अंक दिए जाएंगे। गोला फेंक में 25 अंक और ऊंची कूद में 25 अंक दिए जाएंगे। 

सवाल - लिखित परीक्षा में पदों की संख्या से कितना गुना रिजल्ट दिया जाएगा?

  • जवाब - लिखित परीक्षा में प्रत्येक आरक्षण या अनारक्षित कोटि के पदों की संख्या के हिसाब से 5 गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु चयनित किया जाएगा। 

सवाल - कैसे बनेगी मेधा सूची?

  • जवाब - मेधा सूची संयुक्त रूप से शारीरिक दक्षता परीक्षा के अधीन तीनों स्पर्धाओं जैसे, दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक में अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त कुल अंक के आधार पर तैयार की जाएगी। 

सवाल - कैसे और किस आधार पर चयन होगा?

  • जवाब -  लिखित परीक्षा अंतिम मेधा सूची का आधार नहीं होगी बल्कि यह शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा आदि के लिए क्वालीफाइंग होगी। भारतीय नागरिक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

सवाल - सिपाही बनने के लिए योग्यता क्या मांगी गई है?

  • जवाब - एक अगस्त 2022 तक इंटरमीडिएट यानी 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। बिहार राज्य के मदरसा बोर्ड द्वारा निर्गत मौलवी प्रमाण पत्र या बिहार राज्य के संस्कृत बोर्ड द्वारा निर्गत शास्त्री (अंग्रेजी सहित) / आचार्य (अंग्रेजी रहित) प्रमाण पत्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य समकक्ष शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। 

सवाल - आवेदन करने के लिए उम्र सीमा क्या है?

  • जवाब - सामान्य वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उम्र 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी 1 अगस्त 2022 को सामान्य वर्ग के जो अभ्यर्थी 18 से 25 वर्ष के बीच में होंगे, आवेदन कर सकेंगे। इसी तरह पिछड़ा वर्ग कोटी एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम उम्र 27 वर्ष रखी गई है। पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि की महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम उम्र 28 वर्ष रखी गई है।

सवाल - उम्र का प्रमाण कैसे स्पष्ट होगा?

  • जवाब - उम्र का निर्धारण मैट्रिक अथवा समकक्ष प्रमाण पत्र के अनुसार होगा। इसके लिए भी कट ऑफ डेट 1 अगस्त 2022 रखा गया है।

सवाल - क्या उम्र सीमा में होमगार्ड को छूट मिली है?

  • जवाब - हां, होमगार्ड को उम्र सीमा में 5 वर्षों की छूट दी गई है। इसके लिए बिहार के प्रशिक्षित एवं बिहार में नामांकित होना जरूरी माना गया है। 

सवाल - क्या ऊंचाई, वजन और सीना के लिए अलग से अंक मिलेगा?

  • जवाब - सिपाही भर्ती में शारीरिक मापदंड सबसे उल्लेखनीय है, लेकिन ऊंचाई सीना या वजन के लिए अलग से कोई अंक नहीं मिलेगा।

सवाल - पुरुष और महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई कितनी होनी चाहिए?

  • जवाब - अनारक्षित यानी सामान्य वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम 165 सेंटीमीटर की ऊंचाई अनिवार्य है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष के लिए 160 सेंटीमीटर की न्यूनतम ऊंचाई यानी लंबाई अनिवार्य है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए 160 सेंटीमीटर की ऊंचाई अनिवार्य है। सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए 155 सेंटीमीटर न्यूनतम ऊंचाई, यानी लंबाई रखी गई है।

सवाल - अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए क्या माप निर्धारित किए गए हैं?

  • जवाब-  सीना की माप पुरुषों की होगी, महिलाओं की नहीं होगी। अनारक्षित और पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए बिना फुलाए 81 सेंटीमीटर और फुलाकर 86 सेंटीमीटर न्यूनतम माप पर रखा गया है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए यही माप निर्धारित है। अनुसूचित जाति जनजाति के पुरुषों के लिए बिना फुलाए 79 सेंटीमीटर और फुला कर 84 सेंटीमीटर माप निर्धारित है। सीना की माप में कम से कम 5 सेंटीमीटर का अंतर होना अनिवार्य रखा गया है। पुरुषों में जहां सीना की मापी होगी, वहीं महिलाओं के लिए वजन की महत्ता रहेगी। सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना अनिवार्य है। थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मापदंड तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा का मापदंड महिला अभ्यर्थियों के समान होगा।

सवाल - किस कैटेगरी में कितनी वैकेंसी है?

  • जवाब - सामान्य वर्ग के लिए 8556 पद, EWS के लिए 2140, अनुसूचित जाति के लिए 3400, अनूसूचित जनजाति के लिए 228, अत्यंत पिछड़ा के लिए 3842, पिछड़ा वर्ग के लिए 2570 (56 ट्रांसजेंडर), पिछड़े वर्ग की महिला के लिए 655 पद, स्वतंत्रता सेनानियों के पोता/पोती/नाती/नतिनी के लिए 428 पद और होमगार्ड के लिए 56 पद हैं।

सवाल -  कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई

  • जवाब - सबसे पहले केंद्रीय चयन पार्षद की वेबसाइट WWW.csbc.bih.nic.in पर जाएं। इसके बाद बिहार पुलिस के टैब पर जाकर विज्ञापन नंबर 01/2023 पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन संबंधी लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें। पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आई अनिवार्य है। वहीं बैंक शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed