सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Missing Lawyer Body Found in Well in Chhapra Bihar Inside Story Death Case

Bihar: छपरा में सुबह-सुबह कुएं से पानी की जगह निकली लाश, वकील की रहस्यमयी मौत ने उड़ाए होश, दो दिन से थे लापता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में छपरा व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सह एपीपी पवन कुमार का शव उनके घर के पास स्थित एक कुएं से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। वह दो दिनों से लापता थे और परिजनों ने पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  

Missing Lawyer Body Found in Well in Chhapra Bihar Inside Story Death Case
मृतक वकील - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में छपरा व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सह अपर लोक अभियोजक (APP) पवन कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार की अहले सुबह उनके घर के समीप स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। दो दिनों से लापता चल रहे अधिवक्ता का शव मिलने के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं, भगवान बाजार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Trending Videos

शुक्रवार घर से लापता थे वकील
बताया जाता है कि एपीपी पवन कुमार शुक्रवार की अहले सुबह से ही घर से लापता थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उनकी पत्नी रेणु सिन्हा ने भगवान बाजार थाना में आवेदन देकर किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए सारण पुलिस से अपने पति की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई थी। गुमशुदगी रिपोर्ट में बताया गया था कि शुक्रवार सुबह करीब 5:45 बजे जब वह उन्हें मुंह धोने के लिए बुलाने बाहर गईं, तब वह वहां मौजूद नहीं थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने संबंधित थाने की पुलिस को त्वरित जांच के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में मिली लाश
इस संबंध में एएसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आसपास के मोहल्लों में छानबीन करते हुए कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसी दौरान घर के समीप स्थित एक कुएं की तलाशी ली गई, जहां से उनका शव बरामद हुआ। भगवान बाजार थाने के थानाध्यक्ष रणधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

ये भी पढ़ें: सोते हुए युवक के सिर में मारी गोली! जमीन विवाद में जान पर आफत, परिवार ने लगाए चौंकाने वाले आरोप

डिप्रेशन में थे वकील
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पवन कुमार पिछले लगभग एक माह से मानसिक तनाव और अवसाद (डिप्रेशन) में थे। पुलिस फिलहाल इस मामले को दुर्घटना अथवा आत्महत्या के एंगल से भी देख रही है, हालांकि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद अधिवक्ता संघ तथा न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed