{"_id":"6a5f5e4e3fc8c12bd8001cf3","slug":"fire-at-old-secretariat-during-assembly-session-short-circuit-causes-panic-bihar-news-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: विधानसभा सत्र के बीच पुरानी सचिवालय में आग; शॉर्ट सर्किट से अफरातफरी, अधिकारी-कर्मी बाहर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: विधानसभा सत्र के बीच पुरानी सचिवालय में आग; शॉर्ट सर्किट से अफरातफरी, अधिकारी-कर्मी बाहर भागे
Tue, 21 Jul 2026 05:30 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 21 Jul 2026 05:30 PM IST
सार
Bihar News: पटना के पुरानी सचिवालय स्थित खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के एक कक्ष में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। धुआं उठता देख सचिवालय के कर्मचारी और अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई।
विज्ञापन
उपभोक्ता संरक्षण विभाग के एक कक्ष में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के पुरानी सचिवालय स्थित खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के एक कक्ष में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठते ही सचिवालय में अफरातफरी मच गई और कर्मचारी बाहर निकल आए। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
पटना के पुरानी सचिवालय स्थित खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के एक कक्ष में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। धुआं उठता देख सचिवालय के कर्मचारी और अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई।
दमकल ने आग पर पाया काबू
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम एक बड़ी और एक छोटी दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि आग ज्यादा नहीं फैली थी। दमकल कर्मियों ने अग्निशमन सिलेंडर की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। सचिवालय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
धुआं उठते ही कर्मचारियों में मची हलचल
सचिवालय के कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 4:15 बजे सभी अपने-अपने कार्यालयों में काम कर रहे थे। इसी दौरान भूमि एवं राजस्व सुधार विभाग और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के बीच स्थित एक कक्ष से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद एहतियातन सभी कर्मचारी अपने-अपने कमरे छोड़कर बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और आग पर तुरंत काबू पा लिया।
यह भी पढ़ें: अंतिम सक्षमता परीक्षा का परिणाम आया; पास नहीं कर सके निकाय शिक्षकों का क्या होगा अब?
जांच जारी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़े आर्थिक नुकसान की सूचना नहीं है। कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी सुरक्षित हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है।