{"_id":"6a6da084e2f679b8860c353f","slug":"bihar-minister-shravan-kumar-visits-baba-maniram-temple-takes-swipe-at-pappu-yadav-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बाबा मनीराम के दरबार पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार, पप्पू यादव पर कसा तंज; बोले- मंदिर-मठ की शरण लेनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बाबा मनीराम के दरबार पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार, पप्पू यादव पर कसा तंज; बोले- मंदिर-मठ की शरण लेनी चाहिए
Sat, 01 Aug 2026 01:00 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:00 PM IST
सार
नालंदा के ऐतिहासिक बाबा मनीराम अखाड़े में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने पूजा-अर्चना कर बिहार की तरक्की और अमन-चैन की कामना की। इस दौरान मंत्री ने बांकीपुर चुनाव पर जनादेश का सम्मान करने की बात कही और पप्पू यादव के साधु वेश पर तंज कसते हुए कहा कि साधु बनना है तो मंदिर या मठ जाना चाहिए।
विज्ञापन
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार बाबा मनीराम अखाड़े पहुंचे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित ऐतिहासिक बाबा मनीराम अखाड़े में शनिवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने हाजिरी लगाई। दोनों नेताओं ने बाबा की समाधि पर लंगोट अर्पित कर पूजा-अर्चना की और बिहार में अमन-चैन, समृद्धि तथा राज्य की तरक्की के लिए आशीर्वाद मांगा। बाबा मनीराम का यह दरबार दुनिया का एकमात्र ऐसा मंदिर माना जाता है, जहां भगवान को पारंपरिक प्रसाद के बजाय लंगोट चढ़ाने की अनूठी परंपरा है।
राज्य की तरक्की और भाईचारे के लिए मांगा आशीर्वाद
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि वे बाबा मनीराम के दरबार में आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने बाबा से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित सभी जनप्रतिनिधियों को बिहार के विकास के लिए कार्य करने की शक्ति मिले। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सुखी रहे, उनके सपने पूरे हों तथा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा कायम रहे। इसी भावना के साथ उन्होंने बिहार की निरंतर प्रगति की कामना की।
बांकीपुर चुनाव पर बोले- जनादेश का करेंगे सम्मान
बांकीपुर विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन द्वारा किए जा रहे जीत के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मतगणना में अभी समय है और जनता का जनादेश फिलहाल ईवीएम में सुरक्षित है। उन्होंने कहा, 'चुनाव के दौरान और नतीजे आने तक हर दल अपनी जीत का दावा करता है। अंतिम फैसला जनता का होता है। बांकीपुर की जनता जो भी जनादेश देगी, हम उसका पूरा सम्मान करेंगे। फिलहाल सभी को नतीजों का इंतजार करना चाहिए।'
विज्ञापन
पप्पू यादव के 'साधु भेष' पर कसा तंज
चंदा चोरी के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान सांसद पप्पू यादव के साधु वेश में संसद पहुंचने पर मंत्री श्रवण कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'अगर किसी को सचमुच साधु बनना है तो उसे संसद में भेष बदलकर जाने की जरूरत नहीं है। साधु बनना है तो किसी मंदिर या मठ की शरण लेनी चाहिए। केवल भेष बदल लेने से कोई साधु नहीं बन जाता।'
किसानों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि वे हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा मनीराम के दरबार में राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की कामना लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने विशेष रूप से नालंदा जिले के किसानों के लिए आशीर्वाद मांगा और कहा कि किसानों को पानी की समस्या और अन्य कठिनाइयों से राहत मिले, ताकि पूरा बिहार और देश खुशहाल बने।
ये भी पढ़ें- ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत? हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी कर सड़क निर्माण, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
लंगोट अर्पित करने की अनूठी परंपरा
बिहारशरीफ स्थित बाबा मनीराम अखाड़े में इन दिनों वार्षिक लंगोट अर्पण मेला चल रहा है, जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ पहुंचते हैं। यह देश का अनूठा धार्मिक स्थल माना जाता है, जहां प्रसाद के रूप में लंगोट अर्पित करने की परंपरा है। मान्यता है कि बाबा मनीराम ने कुश्ती को अपनी साधना का माध्यम बनाया था। उनका संदेश था कि 'स्वच्छ मन होगा, तभी स्वस्थ तन होगा।' इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए सदियों से श्रद्धालु यहां लंगोट अर्पित करते आ रहे हैं।