सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar New Magadh Range IG Vikas Vaibhav takes charge, announces ‘zero tolerance’ on crime and corruption

Bihar News: मगध रेंज के नए आईजी विकास वैभव ने संभाली कमान, अपराध और भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का ऐलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: मगध ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार

मगध रेंज के नए आईजी विकास वैभव ने पदभार संभालते ही अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू करने की घोषणा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को समय पर एफआईआर दर्ज करने, अवैध वसूली रोकने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

Bihar New Magadh Range IG Vikas Vaibhav takes charge, announces ‘zero tolerance’ on crime and corruption
आईजी विकास वैभव ने संभाली कमान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बिहार पुलिस सेवा के चर्चित अधिकारी विकास वैभव ने सोमवार देर शाम मगध क्षेत्र, गया के नए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट कहा कि मगध रेंज में अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी।
Trending Videos


पदभार ग्रहण करने के बाद आईजी विकास वैभव ने प्रेसकर्मियों और आम लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
आईजी ने मगध रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी आपराधिक घटना के बाद समय पर प्राथमिकी दर्ज की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मामलों में धाराओं का अनावश्यक न्यूनिकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अपराध की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत अवगत कराया जाए और थाना स्तर पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

भूमि विवाद, शराब कारोबार और सड़क जाम पर सख्ती
आईजी विकास वैभव ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, वारंट और कुर्की अभियान में तेजी लाने, रात्रि गश्ती बढ़ाने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, सड़क जाम और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शराब कारोबारियों और शराब सेवन करने वालों के खिलाफ भी विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

वरिष्ठ नागरिकों और पर्यटकों के लिए बनेगा विशेष सेल
जनसंपर्क को मजबूत बनाने के लिए आईजी ने वरिष्ठ नागरिकों, एनआरआई और पर्यटकों की समस्याओं के समाधान हेतु विशेष सेल गठित करने की बात कही। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर निगरानी रखने का निर्देश भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें-  Bihar News: जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान असम राइफल्स जवान की मौत, बेटे की शहादत से गांव में पसरा मातम

हर महीने होगी ‘लोक संवाद गोष्ठी’
जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को सभी थाना क्षेत्रों में “लोक संवाद गोष्ठी” आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।
आईजी विकास वैभव ने कहा कि सभी निर्देशों के अनुपालन की नियमित समीक्षा की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed