फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Government teacher nabbed by Vigilance Bureau for demanding ₹10,000 bribe for a marksheet

Bihar News: मार्कशीट के लिए मांगी 10 हजार की रिश्वत, सरकारी शिक्षक विजिलेंस के हत्थे चढ़ा; ऐसे हुई कार्रवाई

Thu, 13 Aug 2026 03:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 13 Aug 2026 03:44 PM IST
सार

बिहार के औरंगाबाद में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने राजकीय केशव उच्च विद्यालय के शिक्षक शशिभूषण कुमार को छात्रा की मार्कशीट और एसएलसी देने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी को पटना ले जाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Government teacher nabbed by Vigilance Bureau for demanding ₹10,000 bribe for a marksheet
निगरानी विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने गुरुवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक सरकारी शिक्षक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी शिक्षक राजकीय केशव उच्च विद्यालय, बारूण में शिक्षक एवं स्टूडेंट को-ऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत शशिभूषण कुमार है। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे पटना ले गई, जहां शुक्रवार को विशेष निगरानी अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

विज्ञापन

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की पुलिस उपाधीक्षक ऋषिता स्नेह ने बताया कि मखरा गांव निवासी शशिभूषण कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी कंचन कुमारी ने इसी विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा पास की है। जब वे पत्नी की मार्कशीट और स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी/सीएलसी) लेने विद्यालय पहुंचे तो शिक्षक उन्हें बार-बार टालते रहे।

विज्ञापन


पढ़ें: पैरों से लिखती है अपनी तकदीर, शिक्षिका बनने का सपना; लक्ष्मी की कहानी भावुक कर देगी

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्हें जानकारी मिली कि संबंधित शिक्षक बिना रिश्वत लिए किसी भी छात्र का काम नहीं करते। बाद में शिक्षक ने दस्तावेज जारी करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। इसके बाद उन्होंने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने पहले मामले का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर डीएसपी ऋषिता स्नेह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। गुरुवार को शिकायतकर्ता को तय योजना के तहत विद्यालय भेजा गया। जैसे ही उसने शिक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत दी और पूर्व निर्धारित संकेत दिया, पहले से घात लगाए बैठी निगरानी टीम ने शिक्षक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी दल में इंस्पेक्टर अमन आनंद, सब-इंस्पेक्टर राहुल कुमार, आशीष कुमार चौबे, राकेश कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed