{"_id":"6a62dfd53e5c213b5101f1ad","slug":"bihar-protests-clashes-erupt-over-neet-paper-leak-in-jehanabad-protesters-pelt-stones-at-dm-residence-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में बवाल, डीएम आवास पर पथराव-तोड़फोड़; छावनी में तब्दील हुआ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में बवाल, डीएम आवास पर पथराव-तोड़फोड़; छावनी में तब्दील हुआ शहर
Fri, 24 Jul 2026 09:15 AM IST
मगध ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: मगध ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:15 AM IST
सार
नीट पेपर लीक के विरोध में शुक्रवार को जहानाबाद में निकला प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने जिला पदाधिकारी (DM) आवास पर पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन
जहानाबाद छावनी में तब्दील
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट पेपर लीक और छात्रों के समर्थन में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को जहानाबाद में हिंसक रूप ले बैठा। प्रदर्शनकारियों का एक समूह जिला पदाधिकारी (DM) आवास तक पहुंच गया, जहां पथराव और तोड़फोड़ की घटना हुई। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। घटना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हालांकि, शुक्रवार को भी प्रदर्शन होने की आशंका है, जिस पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।
शांतिपूर्ण मार्च से हिंसक झड़प तक
छात्रों और विभिन्न संगठनों के आह्वान पर निकला विरोध मार्च शुरुआत में शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शनकारी NEET पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और छात्रों के साथ न्याय की मांग कर रहे थे। लेकिन जुलूस जैसे ही जिला पदाधिकारी (DM) आवास की ओर बढ़ा, माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ लोगों ने कथित तौर पर पथराव शुरू कर दिया।
डीएम आवास पर तोड़फोड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
पथराव के दौरान जिला पदाधिकारी आवास पर लगी नेम प्लेट को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा मानकों के तहत हवाई फायरिंग की गई। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है।
विज्ञापन
शहर छावनी में तब्दील, हर गतिविधि पर नजर
घटना के बाद जिला प्रशासन ने शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं। प्रमुख चौक-चौराहों और सरकारी कार्यालयों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
ये भी पढ़ें- नकाबपोश बदमाशों का तांडव! जदयू नेता के बेटे की कार घेरकर ताबड़तोड़ दागीं गोलियां, साले की हालत भी नाजुक
सीसीटीवी फुटेज से होगी पहचान
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
प्रशासन का संदेश
जिला प्रशासन ने कहा है कि शांतिपूर्ण विरोध करना सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।