सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Road Accident three Pilgrims Returning From Bodh Gaya Killed 20 Injured as Bus Hits Truck

Bihar: बिहार में भीषण सड़क हादसा, बोधगया से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत और 20 घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु सिंह Updated Mon, 08 Jun 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

औरंगाबाद जिले में एनएच-19 पर श्रद्धालुओं से भरी एक पर्यटक बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। कई घायलों को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar Road Accident three Pilgrims Returning From Bodh Gaya Killed 20 Injured as Bus Hits Truck
दर्दनाक सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित भभानी होटल के समीप हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक पर्यटक बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा। जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश से आए करीब 40 श्रद्धालु बोधगया में दर्शन करने के बाद वाराणसी की ओर जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बस ट्रक से जा भिड़ी और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लोगों की मौत हुई
हादसे में 50 वर्षीय हजरतय्या, 43 वर्षीय पद्मावती और 64 वर्षीय पशुलेटी वेंकटेश की मौत हो गई। तीनों आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के संगमा गांव के निवासी बताए गए हैं। सदर अस्पताल, औरंगाबाद में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों में सुभानम्मा, नरेंद्र रेड्डी और प्रसाद सहित कई लोग शामिल हैं। इनमें से सात से आठ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


एनएच-19 पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। बाद में मुफस्सिल थाना पुलिस, स्थानीय स्वयंसेवकों और जिला परिषद सदस्य अनिल यादव के सहयोग से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दुर्घटना के कारण एनएच-19 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि, मलबा हटाने के बाद सड़क पर आवागमन सामान्य कर दिया गया।

ये भी पढ़ें-  MLC Election Bihar : एक सीट पर बिना लड़े ही NDA ने हार मानी; 12 बजे तक 10वीं सीट के लिए NR नहीं कटाया

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बस और ट्रक दोनों को जब्त कर लिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस बस की रफ्तार, चालक की संभावित लापरवाही और ओवरटेकिंग की स्थिति सहित सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed