फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bjp mla anand mishra targets opposition over skipping enlightenment programme in gaya today bihar news

Bihar: 'सीखना नहीं चाहते इसलिए विपक्ष में हैं', आनंद मिश्रा का तेजस्वी पर बड़ा हमला, बांकीपुर में जीत का दावा

Sat, 11 Jul 2026 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2026 05:33 PM IST
सार

गया में आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के समापन के बाद भाजपा विधायक आनंद मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सीखने की कोई उम्र नहीं होती, लेकिन विपक्ष सीखना ही नहीं चाहता, इसलिए वर्षों से विपक्ष में बैठा है।

विज्ञापन
bjp mla anand mishra targets opposition over skipping enlightenment programme in gaya today bihar news
पत्रकारों से बातचीत करते बीजेपी के बक्सर विधायक आनंद मिश्रा

विस्तार

गया में आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के समापन के बाद भाजपा विधायक आनंद मिश्रा ने विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सीखने की कोई उम्र नहीं होती, लेकिन विपक्ष सीखना ही नहीं चाहता। इसी वजह से वह वर्षों से विपक्ष में बैठा है। आनंद मिश्रा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि वहां पार्टी के सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं है।

विज्ञापन


'सिर्फ विधानसभा में बैठने से सब कुछ नहीं सीखा जाता'

विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में आनंद मिश्रा ने कहा कि ऐसे प्रबोधन कार्यक्रमों में सबसे ज्यादा विपक्षी विधायकों को हिस्सा लेना चाहिए था। उनका कहना था कि केवल विधानसभा में बैठ जाने से कोई सब कुछ नहीं सीख जाता। लोकतंत्र में हर जनप्रतिनिधि को लगातार सीखते रहना और खुद को समय के साथ अपडेट रखना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सिर्फ सीट भरने नहीं, जनता की लड़ाई लड़ने पहुंचे हैं विधायक'; गयाजी में सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा संदेश

'सीखने की कोई उम्र नहीं होती'

आनंद मिश्रा ने कहा कि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार जैसे वरिष्ठ नेता भी प्रबोधन कार्यक्रम में मौजूद रहे। इससे यह साफ होता है कि सीखने की कोई उम्र या सीमा नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष न तो सीखना चाहता है और न ही जनता के असली मुद्दों पर चर्चा करना चाहता है। यही कारण है कि वह लगातार विपक्ष में बैठा हुआ है।

'विकसित बिहार के लिए मुद्दों पर हो चर्चा'

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने तकनीक, सुशासन और विकसित बिहार जैसे विषयों पर विस्तार से अपने विचार रखे। अगर बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है तो विपक्ष को भी जनता से जुड़े मुद्दे सदन में उठाने चाहिए, न कि केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप करने चाहिए।

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आनंद मिश्रा ने कहा कि 1995 से वहां की जनता भाजपा के साथ खड़ी रही है और इस बार भी स्थिति नहीं बदलेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा उम्मीदवार के सामने किसी भी दल की वास्तविक चुनौती नहीं है। हालांकि उन्होंने माना कि अधिक उम्मीदवार मैदान में होने से चुनाव रोचक जरूर होगा, लेकिन जनता भ्रमित नहीं है और भाजपा के पक्ष में ही मतदान करेगी।

प्रशांत किशोर और विपक्ष पर साधा निशाना

प्रशांत किशोर के चुनावी प्रयासों पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को चुनाव लड़ने और अपनी किस्मत आजमाने का अधिकार है। पिछली बार जनता उन्हें देख चुकी है और इस बार भी फैसला जनता ही करेगी।

भाजपा प्रत्याशी पर लगाए जा रहे व्यक्तिगत आरोपों पर आनंद मिश्रा ने कहा कि चुनाव किसी व्यक्ति के आधार पर नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा और विकास के एजेंडे पर लड़ा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह व्यक्तिगत आरोप लगाकर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और बिहार सरकार का लक्ष्य विकसित बिहार का निर्माण है और पार्टी इसी मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed