फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   daudnagar co shailendra kumar yadav mutation case transfer isuapur bihar revenue department

Bihar News: बिहार के सीओ पर बड़ा आरोप, तबादले के बाद भी पुराने अंचल के दाखिल-खारिज मामलों का किया निपटारा

Wed, 05 Aug 2026 10:13 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 05 Aug 2026 10:13 PM IST
सार

औरंगाबाद के दाउदनगर के पूर्व अंचल अधिकारी शैलेंद्र कुमार यादव पर तबादले के बाद भी पुराने अंचल के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) मामलों में कार्रवाई करने का आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार, इसुआपुर में पदभार ग्रहण करने के बावजूद उन्होंने 14 जुलाई को दाउदनगर के कई म्यूटेशन मामलों को फॉरवर्ड किया।

विज्ञापन
daudnagar co shailendra kumar yadav mutation case transfer isuapur bihar revenue department
बिहार के सीओ पर बड़ा खेल करने का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर के पूर्व अंचल अधिकारी (सीओ) शैलेंद्र कुमार यादव पर तबादले के बाद भी पुराने अंचल के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) मामलों का निपटारा करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि सारण जिले के इसुआपुर में पदभार ग्रहण करने के बावजूद उन्होंने दाउदनगर अंचल के आधा दर्जन से अधिक म्यूटेशन मामलों पर कार्रवाई की। मामले की शिकायत राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल से की गई है, जिसके बाद विभाग ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

तबादले के बाद भी पुराने अंचल के मामलों में करते रहे कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, दाउदनगर के तत्कालीन अंचल अधिकारी शैलेंद्र कुमार यादव का तबादला सारण जिले के इसुआपुर अंचल में कर दिया गया था। उन्होंने दाउदनगर अंचल का प्रभार भी सौंप दिया और इसुआपुर में नए अंचल अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया।

विज्ञापन

इसके बावजूद आरोप है कि उन्होंने दाउदनगर अंचल से जुड़े दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) मामलों पर कार्रवाई जारी रखी और कई मामलों को कर्मचारी के पास अग्रसारित (फॉरवर्ड) किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही दिन दो अंचलों के मामलों में दिए आदेश

शिकायत के अनुसार, 14 जुलाई को शैलेंद्र कुमार यादव ने दाउदनगर अंचल के म्यूटेशन आवेदन पर पहली सुनवाई करते हुए उन्हें कर्मचारी के पास फॉरवर्ड किया। वहीं, उसी दिन उन्होंने इसुआपुर अंचल के म्यूटेशन मामलों में भी अंचल अधिकारी के रूप में आदेश जारी किए।

आरोप है कि एक ही दिन दोनों अंचलों के लिए अलग-अलग डोंगल का उपयोग कर सरकारी कार्य किया गया, जिसे गंभीर प्रशासनिक अनियमितता माना जा रहा है।

राजस्व मंत्री से की गई शिकायत

मामले का खुलासा होने के बाद इसकी शिकायत बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल से की गई। मंत्री को भेजे गए आवेदन में आरोप लगाया गया कि तबादले के बावजूद शैलेंद्र कुमार यादव ने 14 जुलाई को दाउदनगर और इसुआपुर, दोनों अंचलों के म्यूटेशन मामलों में आदेश पारित किए। शिकायत मिलने के बाद मंत्री ने विभाग को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

दाउदनगर के कई दाखिल-खारिज मामलों को किया फॉरवर्ड

शिकायत पत्र के अनुसार, शैलेंद्र कुमार यादव ने 14 जुलाई को अपने डोंगल के माध्यम से औरंगाबाद के दाउदनगर अंचल के वाद संख्या 961/26-27, 962/26-27, 963/26-27, 964/26-27, 966/26-27, 967/26-27 और 968/26-27 समेत कई दाखिल-खारिज मामलों को फॉरवर्ड किया। इसी दिन उन्होंने सारण जिले के इसुआपुर अंचल के वाद संख्या 360, 361, 362, 364 और 365/2026-27 में भी अंचल अधिकारी के रूप में कार्रवाई की। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि एक ही दिन दो अलग-अलग अंचलों के लिए डोंगल का उपयोग कर सरकारी कार्य करना गंभीर अनियमितता है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

अंचल अधिकारी का पक्ष सामने नहीं आया

इस पूरे मामले में अंचल अधिकारी शैलेंद्र कुमार यादव का पक्ष सामने नहीं आ सका है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने किन परिस्थितियों में एक ही दिन दो अलग-अलग अंचलों के मामलों में कार्रवाई की। हालांकि, शिकायतकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने पूरे मामले के दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ शिकायत दर्ज कराई है। अब विभागीय जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed