{"_id":"6a833c5ebe4daa3d0207da28","slug":"gaya-imc-road-water-supply-son-river-falgu-river-samrat-choudhary-nicdit-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गया IMC को मिलेगी रफ्तार, 2027 से पहले सड़क-पानी तैयार; सोन से फल्गू में आएगा पानी, CM का बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गया IMC को मिलेगी रफ्तार, 2027 से पहले सड़क-पानी तैयार; सोन से फल्गू में आएगा पानी, CM का बड़ा एलान
Mon, 17 Aug 2026 10:24 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:24 PM IST
सार
Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने NICDIT की बैठक में गया इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि IMC क्षेत्र में सड़क और जलापूर्ति की जरूरी सुविधाएं 2027 से पहले पूरी करने का लक्ष्य है। जानिए सीएम ने और क्या एलान किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई दिल्ली स्थित अशोका होटल में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की तृतीय बैठक में शामिल हुए। बैठक भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बिहार में चल रही और प्रस्तावित विभिन्न औद्योगिक, आधारभूत संरचना तथा पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
गया IMC की जमीन से लेकर सड़क-पानी तक की तैयारी तेज
बैठक में विशेष रूप से गया में विकसित किए जा रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर परियोजना पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईएमसी, गया परियोजना के लिए भूमि से संबंधित रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि परियोजना क्षेत्र में सड़क एवं जलापूर्ति से संबंधित आवश्यक कार्यों को वर्ष 2027 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि औद्योगिक गतिविधियों के लिए जरूरी आधारभूत सुविधाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो सकें।
सोन का पानी फल्गू तक पहुंचाने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोन नदी को फल्गू नदी से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके तहत करीब 9 किलोमीटर पाइपलाइन और लगभग 22 किलोमीटर नहर की खुदाई के माध्यम से दोनों नदियों को जोड़ा जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद गया क्षेत्र में जल की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।
विज्ञापन
दरभंगा-मुजफ्फरपुर की परियोजनाओं पर भी फोकस
मुख्यमंत्री ने 'भव्या' योजना के तहत दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित परियोजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से संबंधित कार्यों को एक माह के भीतर पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: मेरठ की मस्जिद से 'आतंकी' गिरफ्तार: जैश के चीफ मसूद अजहर को मानता है गुरु, जिहाद के लिए इसे बनाया था हथियार
विष्णुपद और बोधगया कॉरिडोर भी जल्द होंगे पूरे
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बिहार में औद्योगिक विकास के साथ-साथ धार्मिक एवं बौद्ध पर्यटन को भी व्यापक रूप से विकसित कर रही है। विष्णुपद मंदिर तथा बोधगया कॉरिडोर के कार्यों को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे इन परियोजनाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उद्योग और पर्यटन से रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना, जलापूर्ति तथा पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं को गति देकर राज्य में निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। राज्य सरकार सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर उनके समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित कर रही है।