{"_id":"6a6b884380167c957f0be351","slug":"gaya-large-integrated-steel-project-rs-6000-crore-investment-mahashakti-group-bihar-industrial-development-mou-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गया जी में लगेगा 6 हजार करोड़ का स्टील प्लांट, उद्योग विभाग और महाशक्ति ग्रुप के बीच हुआ एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गया जी में लगेगा 6 हजार करोड़ का स्टील प्लांट, उद्योग विभाग और महाशक्ति ग्रुप के बीच हुआ एमओयू
Thu, 30 Jul 2026 10:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:52 PM IST
सार
बिहार सरकार ने गया जी में 6 हजार करोड़ रुपये के बड़े एकीकृत इस्पात (Large Integrated Steel Project) की स्थापना की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उद्योग विभाग और महाशक्ति ग्रुप के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना स्थित लोक सेवक आवास के 'संकल्प' सभागार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में उद्योग विभाग और महाशक्ति ग्रुप के बीच बड़े एकीकृत इस्पात (Large Integrated Steel Project) की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए और उसका आदान-प्रदान किया गया। यह परियोजना गया जी जिले में स्थापित की जाएगी। प्रस्तावित परियोजना में करीब 6 हजार करोड़ रुपये का न्यूनतम निवेश किया जाएगा।
हर साल 1 से 1.5 मिलियन टन स्टील का होगा उत्पादन
प्रस्तावित स्टील प्लांट की उत्पादन क्षमता 1.0 से 1.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) होगी। सरकार का मानना है कि यह परियोजना बिहार के औद्योगिक विकास को नई गति देने के साथ राज्य को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल करने की दिशा में अहम साबित होगी।
रोजगार और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में उद्योगों के अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए लगातार काम कर रही है। निवेशकों को बेहतर आधारभूत संरचना, पारदर्शी नीतियां और त्वरित प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे बड़े निवेश राज्य की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस्पात संयंत्र स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही सहायक और लघु उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन
औद्योगिक विकास का नया अध्याय शुरू होने की उम्मीद
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (BIADA), उद्योग विभाग और निवेशक संस्थानों के संयुक्त प्रयास से यह परियोजना तय समय सीमा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इस निवेश के साथ बिहार में औद्योगिक विकास का एक नया अध्याय शुरू होगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, उद्योग विभाग के निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। महाशक्ति ग्रुप की ओर से अनमोल लोढ़ा, विष्णु नाथ और कंपनी के अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।