फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya rajgir nh 82 ambulance accident wazirganj seven injured two critical today bihar news

बिहार: गया-राजगीर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार एंबुलेंस पलटी, सात घायल; दो की हालत गंभीर

Thu, 17 Sep 2026 12:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 12:44 PM IST
सार

गया-राजगीर मुख्य मार्ग एनएच-82 पर दक्खिनगांव के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार छह लोग और सड़क किनारे मौजूद विपुल सिंह घायल हो गए। एंबुलेंस कई बार पलटी और उसके चारों पहिए ऊपर हो गए।

विज्ञापन
gaya rajgir nh 82 ambulance accident wazirganj seven injured two critical today bihar news
घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस और जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया-राजगीर मुख्य मार्ग एनएच-82 पर गुरुवार को तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार छह लोग और सड़क किनारे मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गया। एंबुलेंस की चपेट में आए व्यक्ति समेत दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर किया गया है।

विज्ञापन

दक्खिनगांव के पास हुआ हादसा, कई बार पलटी एंबुलेंस

हादसा गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में दक्खिनगांव के पास एनएच-82 पर हुआ। बताया जा रहा है कि गया की ओर से एक एंबुलेंस तेज रफ्तार में आ रही थी। एंबुलेंस में छह लोग सवार थे और उसमें एक शव भी रखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान सड़क किनारे शौच कर रहे विपुल सिंह को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और एंबुलेंस सड़क किनारे पलटते हुए कई बार लुढ़क गई। हादसे के बाद एंबुलेंस के चारों पहिए ऊपर हो गए।

विज्ञापन

एंबुलेंस में सवार छह लोग घायल

दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान प्रमोद राजवंशी, रिंकू कुमारी, कार्तिक राजवंशी, मालो देवी, शीला देवी और एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। सभी घायल अतरी थाना क्षेत्र के करमचक गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एंबुलेंस की चपेट में आए विपुल सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। विपुल सिंह वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुर्किहार गांव के रहने वाले हैं और पास के एक सर्विस सेंटर में काम करते हैं।

सीएचसी वजीरगंज में प्राथमिक इलाज, दो रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पहुंचाया। यहां चिकित्सक डॉ. नंदलाल ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल शीला देवी और विपुल सिंह की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया। वहीं, अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

एनएच-82 पर एंबुलेंस पलटने की घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed