Bihar: ऑपरेशन लंगड़ा से कांपे बदमाश, पुलिस की जवाबी फायरिंग में ‘रावण’ ढेर होने से बचा, पैर में लगी गोली
जहानाबाद में पुलिस ने ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार हत्याकांड के आरोपी बिक्कू सिंह उर्फ हिरामन को हाफ एनकाउंटर में घायल कर दिया। आरोपी को हथियार बरामद कराने के लिए ले जाया गया था, जहां उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जहानाबाद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दीपक कुमार हत्याकांड के आरोपी बिक्कू सिंह उर्फ रावण को हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश का इलाज सदर अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है।
हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लाई थी पुलिस
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले भेलावर थाना क्षेत्र में दीपक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बिक्कू सिंह उर्फ हिरामन को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि हत्या में इस्तेमाल हथियार उसने घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव के पास नहर किनारे छिपा रखा है। इसी के बाद पुलिस टीम उसे हथियार बरामद कराने के लिए मौके पर लेकर पहुंची थी।
हथियार निकालकर पुलिस पर की फायरिंग
जैसे ही पुलिस टीम आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद कर रही थी, उसी दौरान बिक्कू सिंह ने पहले से छिपाकर रखा हथियार निकाल लिया और अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उसकी गोली घोसी थाना प्रभारी की गाड़ी में लग गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई
हालात बिगड़ते देख पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस जवानों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। घायल आरोपी को पहले घोसी पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सदर अस्पताल बना पुलिस छावनी
घटना के बाद सदर अस्पताल को पूरी तरह पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा कारणों से मीडिया कर्मियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है और मरीजों की भी जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: मोतिहारी में आग का तांडव; गए थे आग बुझाने, खुद हो गए हादसे का शिकार; वद्ध की मौत, युवक झुलसा
एसपी ने कहा- पुलिस पर हमला बर्दाश्त नहीं
जहानाबाद एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि दीपक कुमार हत्याकांड में आरोपी बिक्कू सिंह को हथियार बरामदगी के लिए ले जाया गया था, जहां उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। एसपी ने साफ कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।