सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   mla maithili thakur statement development priority women comments unacceptable gaya bihar today bihar news

Bihar News: महिला सम्मान पर सख्त रुख, मैथिली ठाकुर बोलीं- ऐसे बयानों पर सिर्फ माफी नहीं काफी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के गया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने विकास को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताते हुए महिलाओं के सम्मान और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी स्पष्ट राय रखी।

mla maithili thakur statement development priority women comments unacceptable gaya bihar today bihar news
मैथिली ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के गया में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अलीनगर की विधायक मैथिली ठाकुर ने विकास, महिलाओं के सम्मान और मौजूदा राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने निजी जीवन के फैसलों में दखल को गलत बताते हुए महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की।
Trending Videos


विकास सबसे बड़ी प्राथमिकता
रविवार को गया सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैथिली ठाकुर ने कहा कि आज के समय में सबसे ज्यादा जरूरी विकास है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग भी अब विकास के मुद्दे को प्राथमिकता दे रहा है और उसी दिशा में सोच रहा है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चार बच्चे पैदा करने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह व्यक्तिगत निर्णय है। किसी को भी ऐसे मामलों में दूसरों पर दबाव नहीं डालना चाहिए उन्होंने कहा कि समाज और धर्म की सुरक्षा जरूरी है, लेकिन इसके साथ-साथ विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं पर टिप्पणी निंदनीय
पप्पू यादव के महिलाओं की राजनीति को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि हर परिवार अपने संस्कार और माहौल के अनुसार निर्णय लेता है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उन्हें सोच-समझकर राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया और हर युवा की तरह उन्होंने भी कुछ बड़ा करने की इच्छा से यह रास्ता चुना।

उन्होंने महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणियों को बेहद निंदनीय बताया और कहा कि यह सिर्फ किसी एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि पूरे समाज से जुड़ा मुद्दा है। ऐसे बयान देने वालों को माफी मांगनी चाहिए, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इतने गंभीर मामलों में केवल माफी काफी नहीं होती।

नारी शक्ति वंदना अधिनियम पर फिर होगी चर्चा
नारी शक्ति वंदना अधिनियम को लेकर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस मुद्दे पर फिर से चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका राजनीतिक असर भी देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है और वे इसका जवाब अपने तरीके से देंगी।

ये भी पढ़ें: पहले ही दौरे में बड़ा दांव! CM सम्राट चौधरी ने मुंगेर में 12.49 करोड़ की योजना का किया शिलान्यास

बंगाल चुनाव पर भी बोलीं
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर मैथिली ठाकुर ने कहा कि वहां की जनता बदलाव चाहती है और भाजपा के प्रति सकारात्मक रुझान दिख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां का प्रशासन कमजोर नजर आता है और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ती हिंसा और असुरक्षा के कारण वे खुद बंगाल जाने में असहज महसूस करती थीं। उनके मुताबिक, पश्चिम बंगाल की महिलाएं भी मौजूदा सरकार से परेशान हैं और बदलाव की उम्मीद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed