सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Tej Pratap Questions Bihar CM’s Long Convoy, Cites PM Modi Example

Bihar: ‘जब पीएम दो गाड़ियों में चलते हैं तो बिहार CM का काफिला इतना लंबा क्यों?’, तेज प्रताप यादव का बड़ा हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

गया पहुंचे तेज प्रताप यादव ने विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और सीएम के लंबे काफिले पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पीएम मोदी दो गाड़ियों में चल सकते हैं तो बिहार सीएम क्यों नहीं।

Bihar Tej Pratap Questions Bihar CM’s Long Convoy, Cites PM Modi Example
गयाजी के विष्णुपद मंदिर परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते तेज प्रताप यादव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव शुक्रवार को गया पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बिहार की राजनीति, बढ़ती महंगाई और वीआईपी काफिलों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
Trending Videos


सरकार को आम लोगों की परेशानियां समझनी चाहिए
पत्रकारों ने जब उनसे पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर सवाल किया तो तेज प्रताप ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल की बात करते हैं, इसलिए सरकार को पहले आम लोगों की परेशानियों को समझना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्राट चौधरी पर साधा निशाना
हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उनके उस बयान की हो रही है, जिसमें उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री के लंबे काफिले पर सवाल खड़े किए। तेज प्रताप यादव ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी केवल दो गाड़ियों के काफिले में चल सकते हैं, तो बिहार के मुख्यमंत्री को भी अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से परेशान है और ऐसे समय में नेताओं को सादगी का संदेश देना चाहिए। उनका यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब राज्य में मंत्रियों और विधायकों के काफिलों में शामिल वाहनों की संख्या सीमित करने को लेकर चर्चा चल रही है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: बच्चों की परवरिश के लिए डॉक्टर ने की दूसरी शादी, दूसरी बीबी पहली पत्नी के जेवर लेकर फरार

तेज प्रताप ने महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed