सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Double Burglary Horror in Bihar Thieves Target Two Houses in One Night, Steal Lakhs in Cash and Gold

Bihar: चोरों का तांडव! एक ही रात में दो घरों को बनाया निशाना, लाखों की नकदी और गहनों पर हाथ साफ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार

गया के गुरुआ ज्वेलरी लूटकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ में मुख्य आरोपी सुजीत चौधरी समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटा गया सोना भी बरामद किया है।

Double Burglary Horror in Bihar Thieves Target Two Houses in One Night, Steal Lakhs in Cash and Gold
गुरुआ थाना की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

गया जिले के अंतर्गत गुरुआ थाना क्षेत्र के अतोपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि नकदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी हो गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


सुबह खुली आंखें तो बिखरा मिला सामान
जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात चोरों ने गांव निवासी विरेन्द्र प्रसाद और दिलीप प्रसाद के घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंगलवार की सुबह जब परिवार के सदस्य सोकर उठे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। कमरों और अलमारियों की तलाशी लेने पर पता चला कि कई कीमती सामान गायब हैं। इसके बाद परिवार के लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूह का ऋण भी नहीं बचा
पीड़ित विरेन्द्र प्रसाद की पत्नी ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए स्वयं सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लिया था। यह राशि घर में सुरक्षित रखी गई थी, लेकिन चोर उसे भी अपने साथ ले गए। परिवार का कहना है कि इस चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। नकदी के अलावा आभूषण और अन्य घरेलू मूल्यवान सामान भी गायब हैं।
विज्ञापन


गांव में बढ़ी चिंता, लोगों ने जताई नाराजगी
एक ही रात में दो घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्ती बढ़ाने की जरूरत है ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। ग्रामीणों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: उद्योगों से बदलेगी बिहार की तस्वीर, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार; मंत्री श्रेयसी सिंह का बयान

पुलिस जुटी जांच में
घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाने में लगी है। चोरी की वारदात को लेकर विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।


जल्द गिरफ्तारी का दावा
गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की गहन छानबीन की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed