सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Girl dead body found Lalit Bhawan Bailey Road Patna bihar police head quarter murder case Bihar News

Bihar News : पटना के बेली रोड में अज्ञात युवती का मिला शव, राजधानी की सड़कों पर क्या कर रहे हैं सीसीटीवी कैमरे?

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sun, 03 May 2026 12:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : पटना के पॉश एरिया में सड़क के किनारे एक अज्ञात युवती की लाश मिली। उसके शारीर पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल सीसीटीवी, एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। 

Girl dead body found Lalit Bhawan Bailey Road Patna bihar police head quarter murder case Bihar News
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी पटना के पॉश इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों की नजर सड़क के किनारे पड़े लड़की के शव पर पड़ी। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामला शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित ललित भवन के पास की है। 

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: निशांत कुमार ने बताया- क्या है 'सद्भाव यात्रा' का उद्देश्य?; 'निश्चय रथ' से चंपारण रवाना हुए
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में इस पूरे मामले पर सचिवालय-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साकेत कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने लड़की के शव मिलने की सूचना शास्त्रीनगर थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना कि पुलिस और एफएसएल की टीम के साथ-साथ डॉग स्क्वायड भी घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। मामले को सुलझाने के लिए आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि लाश यहां कैसे पहुंची, इसका पता लगाया जा सके। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सावधान! बिहार के इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट जारी, जानिए कहां-कैसा रहेगा आज का मौसम

घटना के संबंध में इस पूरे मामले पर सचिवालय-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साकेत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतका की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। एफएसएल की टीम साक्ष्य संकलन कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।



फिलहाल इलाके में इस घटना के बाद से सनसनी फैली हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साकेत कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है और मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्यों का सहारा लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed