बिहार में बर्बरता की हद पार: बीच बाजार हत्यारे ने युवक का सिर धड़ से कर दिया अलग, खून से सन गई सड़क; सनसनी
Bihar News: अररिया के फारबिसगंज में अज्ञात युवक की निर्मम हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। गला रेतकर सिर धड़ से अलग करने जैसी बर्बर वारदात के बाद पुलिस जांच में जुटी है, जबकि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
विस्तार
अररिया जिले के फारबिसगंज शहर में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाजार समिति प्रांगण के गेट संख्या 2 के पास एक अज्ञात युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने युवक का गला रेतकर सिर धड़ से अलग कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, वहीं घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
मृतक की नहीं हो पाई है पहचान
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सत्तू बेचने वाले एक ठेला संचालक ने मामूली विवाद के बाद पिकअप ड्राइवर की कथित तौर पर हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें: 'हम तो मुस्लिम पक्ष से हैं', केस लिखवाने के लिए थाना प्रभारी के दबाव का ऑडियो वायरल
कहासुनी के बाद हुई हत्या
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान ठेला संचालक ने ड्राइवर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल घटना की पूरी सच्चाई और कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.