फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   saharsa simri bakhtiyarpur hatia kosi express brake pad fire train accident bihar

Bihar : ट्रेन में आग की खबर से अफरातफरी; बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली कोसी एक्सप्रेस का ब्रेक पैड जला

Wed, 12 Aug 2026 08:35 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 08:35 AM IST
सार

सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह हटिया-कोसी एक्सप्रेस के ब्रेक पैड में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही बोगी के नीचे से आग की लपटें और घना धुआं निकलने लगा।

विज्ञापन
saharsa simri bakhtiyarpur hatia kosi express brake pad fire train accident bihar
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व-मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेलखंड स्थित सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह हटिया-कोसी एक्सप्रेस के ब्रेक पैड में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन की बोगी के नीचे से आग की लपटें और घना धुआं निकलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, रेलवे कर्मियों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

1 घंटे 13 मिनट की देरी से पहुंची थी ट्रेन

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 18625 हटिया-कोसी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 1 घंटे 13 मिनट की देरी से सुबह 5:30 बजे सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही उसके थर्ड एसी कोच (चेसिस/कोच नंबर M/2-213815/SER) के पहिए के पास ब्रेक पैड जलने लगा। देखते ही देखते वहां से आग की लपटें और तेज धुआं निकलने लगा।

विज्ञापन

ब्रेक ब्लॉक जाम होने से लगी आग

आग और धुआं देखकर रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। छह अग्निशामक यंत्रों और स्थानीय अग्निशमन दल की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों की जांच में सामने आया कि ब्रेक ब्लॉक जाम होने के कारण घर्षण पैदा हुआ, जिससे ब्रेक पैड गर्म होकर जलने लगा। तकनीकी टीम ने स्थिति सामान्य करने के बाद सुबह 6:13 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया। सुरक्षा के लिहाज से प्रभावित एसी कोच के यात्रियों को मानसी स्टेशन तक के सफर के लिए तत्काल दूसरे कोच में शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘ब्रेक पैड लाल हो चुका था, निकल रही थीं लपटें’

फायर ब्रिगेड के फायरमैन संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची। उन्होंने बताया कि बोगी के नीचे ब्रेक पैड अत्यधिक गर्म होकर लाल हो चुका था और उससे धुआं और आग निकल रही थी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। वहीं, घटना और कथित लापरवाही को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

कुछ दिन पहले स्टेशन पर ट्रेन के इंजन में लगी थी आग

सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर इस तरह की यह दूसरी बड़ी घटना बताई जा रही है। इससे पहले 3 अगस्त 2026 को तड़के करीब 3 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर मेमू ट्रेन (गाड़ी संख्या 63344) के इंजन में भीषण आग लग गई थी।


उस हादसे में ट्रेन का मोटर कोच पूरी तरह जलकर राख हो गया था। हालांकि, उस समय भी राहत की बात रही कि कोई यात्री हताहत नहीं हुआ था। अब कुछ ही दिनों के अंतराल में दोबारा ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आने से रेलवे की सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed