सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   minor exploited at gunpoint in Nalanda teenager overcome with shame committed suicide

Bihar: नालंदा में इंसानियत शर्मसार; बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, लोक-लाज से टूटकर किशोरी ने की खुदकुशी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: नालंदा में एक नाबालिग किशोरी के साथ दबंग के बेटे द्वारा हथियार के बल पर दुष्कर्म किए जाने से आहत होकर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजन साक्ष्य मिटाने का भी आरोप लगा रहे हैं।

minor exploited at gunpoint in Nalanda teenager overcome with shame committed suicide
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नालंदा जिले के नालंदा थाना क्षेत्र के एक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दबंग के बेटे ने घर में घुसकर बंदूक की नोक पर एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना और अपराधी के परिवार द्वारा दी गई जान से मारने की धमकी से आहत होकर किशोरी ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुई थी और अपने पांच बहनों में सबसे छोटी थी।

Trending Videos


चुनावी रंजिश और दबंगई का खौफ
मृतका की मौसी ने बताया कि यह मामला पुरानी चुनावी रंजिश से भी जुड़ा है। मृतका की मौसी ने बताया कि आरोपी एक पूर्व वार्ड कमिश्नर का बेटा है, जो पिछले चुनाव में हार गया था। आरोपी पक्ष का मानना था कि पीड़िता के परिवार ने उन्हें वोट नहीं दिया, इसी बात को लेकर वे रंजिश रखते थे। इसके बाद बीती रात आरोपी युवक अवैध हथियार के साथ जबरन घर में घुस गया। जब किशोरी ने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने हथियार के बल पर उसे और उसके परिवार को चुप रहने पर मजबूर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें धमकी दी गई कि अगर मुंह खोला तो गोली मारकर हत्या कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत गए थे माता-पिता, पीछे से लगा ली फांसी
मृतका के पिता ने बताया कि सुबह वे और उनकी पत्नी गेहूं की कटाई के लिए खेत गए हुए थे। घर में किशोरी अकेली थी। रात की घटना और समाज में होने वाली बदनामी के डर से उसने सुबह करीब 8:00 बजे फांसी लगा ली। जब परिजन वापस लौटे, तो घर में कोहराम मच गया। पिता का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपी के पिता ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को फंदे से नीचे उतार कर फेंक दिया था।

ये भी पढ़ें: CIA से मिलकर हत्या की साजिश रचने के आरोप में बिहार का युवक गिरफ्तार, SP ने किया मामले का खुलासा

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। नालंदा थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed