फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   3-Year-Old Boy Kidnapped in Broad Daylight, Rescued from Ara in 4 Hours

Bihar News: तीन साल के बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण, तीन लाख रुपये में बेचने की थी तैयारी; पुलिस ने सकुशल बचाया

Wed, 12 Aug 2026 10:50 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 10:50 PM IST
सार

मुंगेर में तीन वर्षीय बच्चे के अपहरण और कथित खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने भोजपुर पुलिस की मदद से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
3-Year-Old Boy Kidnapped in Broad Daylight, Rescued from Ara in 4 Hours
पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है

विस्तार

मुंगेर में अपहरणकर्ताओं ने बुधवार की दोपहर तीन वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया। इसके बाद बच्चे को एक्सयूवी वाहन में बैठाकर दूसरे राज्यों में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। मुंगेर पुलिस की तत्परता और भोजपुर पुलिस के सहयोग से अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने वाहन में सवार तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, मुंगेर पुलिस ने इस मामले में एक पिता-पुत्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

विज्ञापन

मां ने बच्चे की खोजबीन शुरू की
दरअसल, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लालदरवाजा मोहल्ले का है। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे विनोद यादव का तीन वर्षीय पुत्र अभिराज घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान कुछ देर बाद बच्चा गायब हो गया। जब मां ने बच्चे की खोजबीन शुरू की और वह आसपास नहीं मिला, तो उन्होंने अपने पति विनोद को फोन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिराज का कोई पता नहीं चला
बेटे के गुम होने की खबर सुनकर विनोद घर पहुंचे और आसपास के घरों में अपने बेटे की तलाश की, लेकिन अभिराज का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घर से करीब 100 मीटर दूर एक मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरा मामला सामने आया। फुटेज में पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय बच्ची बच्चे को चॉकलेट खिलाने के बहाने बुलाती नजर आई। बच्चा भी उसके पीछे-पीछे जाने लगा।

लालदरवाजा मुख्य सड़क पर पहुंचते ही एक व्यक्ति सड़क के उस पार खड़ी सफेद रंग की गाड़ी को आने का इशारा करता दिखाई दिया। जैसे ही बच्चा सड़क पर पहुंचा, वह गायब हो गया। अपने बच्चे के अपहरण की घटना की जानकारी पिता ने कोतवाली थाना पुलिस को दी। इसके बाद कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी और जिला आसूचना इकाई की टीम पीड़ित परिवार के पास पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।

पुलिस ने नीरज के घर से एक लाख रुपये बरामद किए
फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक पिता-पुत्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में बच्चे की खरीद-फरोख्त की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, लालदरवाजा निवासी नीरज कुमार और उसकी 13 वर्षीय बेटी की इस मामले में भूमिका सामने आई है। नीरज ने पुलिस को बताया कि बच्चे को तीन लाख रुपये में बेचने की बात हुई थी। पुलिस ने नीरज के घर से एक लाख रुपये बरामद किए हैं।

मामला गंभीर होने पर मुंगेर एसपी की तत्परता से भोजपुर पुलिस से संपर्क किया गया। आरा पुलिस के सहयोग से उस वाहन को बरामद कर लिया गया, जिसमें बच्चे को ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद करने के साथ ही वाहन में सवार तीन महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Bihar: डिग्री कॉलेज, ITI नामांकन पर बड़ा फैसला; सम्राट चौधरी की बिहार कैबिनेट ने PK के प्लान पर भी किया काम

बच्चे की बरामदगी के बाद परिजन खुश नजर आए। बच्चे के पिता ने मुंगेर पुलिस का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें जानकारी दी कि उनके बेटे को आरा जिले से सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, जिस वाहन से बच्चे को ले जाया जा रहा था, वह हरियाणा नंबर का है।

बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया- एसपी
एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है और मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें तीन पुरुष, तीन महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है। उन्होंने बताया कि बच्चे को तीन लाख रुपये में बेचने की बात सामने आई है। आरोपी नीरज कुमार के घर से एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

एसपी ने बताया कि बच्चे का अपहरण कर उसे पंजाब ले जाया जा रहा था। भोजपुर जिले से गिरफ्तार सभी आरोपियों को मुंगेर लाया जा रहा है। मामले में आगे की जांच और पूछताछ जारी है।



 

पुलिस सभी लोगों  से पूछताछ कर रही है

पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है

 

पुलिस सभी लोगों  से पूछताछ कर रही है

बच्चे की तस्वीर।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed