फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Businessman Gunned Down on Way to City Terror Spreads After Evening Attack

Bihar: अंधाधुंध फायरिंग, 32 साल के युवक की हत्या; दूध लेकर शहर जाते समय अपराधियों ने बनाया निशाना

Sun, 02 Aug 2026 07:22 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 07:22 AM IST
सार

बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम दूध व्यवसायी विनोद कुमार की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह बाइक से दूध लेकर शहर आ रहे थे, तभी सुजा-भर्रा मार्ग पर घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Bihar Businessman Gunned Down on Way to City Terror Spreads After Evening Attack
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम अपराधियों ने एक दूध व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा पंचायत अंतर्गत सांख निवासी सत्यनारायण यादव के 32 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घात लगाए बदमाशों ने निशाना बनाया
बताया गया कि विनोद कुमार दुग्ध व्यवसाय से जुड़े थे और शनिवार की शाम गांव से बाइक पर दूध लेकर शहर आ रहे थे। इसी दौरान सुजा-भर्रा मार्ग के समीप पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार को दो गोलियां लगी थीं। घटना की सूचना मिलने पर सदर डीएसपी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सभागार में दिखी सियासी दूरी! तेज प्रताप के पास नहीं बैठे सम्राट चौधरी, नाटक शुरू होने से पहले ही लौटे
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा
प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed