सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Laborer Who Went Missing After Leaving Home on June 8 Found Dead Under Mango Tree in Khagaria Bihar

Bihar: आठ जून की रात घर से निकला मजदूर, तीन दिन बाद पेड़ के नीचे मिला शव! जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: खगड़िया जिले के इचरुआ निवासी 35 वर्षीय मजदूर आजाद सिंह, जो 8 जून की रात से लापता थे, उनका शव मंगलवार को सदानंदपुर-कठौरा क्षेत्र स्थित इटवा बहियार में आम के पेड़ के नीचे संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। 

Laborer Who Went Missing After Leaving Home on June 8 Found Dead Under Mango Tree in Khagaria Bihar
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र के इचरुआ वार्ड संख्या 12 निवासी 35 वर्षीय आजाद सिंह का मंगलवार शाम को शव संदिग्ध अवस्था में खेत में लगे आम के पेड़ के नीचे बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। आजाद सिंह 8 जून की रात घर से निकले थे, जिसके बाद से वह लापता थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी।



आम के पेड़ के नीचे मिला शव, मची अफरा-तफरी
ग्रामीणों ने शाम के समय सदानंदपुर-कठौरा क्षेत्र स्थित इटवा बहियार में खेत के पास आम के पेड़ के नीचे एक शव देखा। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। शव की पहचान आजाद सिंह के रूप में की गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद गंगौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और विभिन्न बिंदुओं पर जांच की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन


मजदूरी कर चलाते थे परिवार का खर्च
मृतक आजाद सिंह पेशे से मजदूर थे और लोडिंग-अनलोडिंग का काम करते थे। उनकी शादी हो चुकी थी और परिवार में दो बेटियां तथा एक बेटा है। बताया जाता है कि पिछले करीब पांच वर्षों से वह अपने ससुराल, गंगौर थाना क्षेत्र के कठौरा गांव में रह रहे थे। उनके ससुर का नाम नारद महतो है। वहीं उनकी पत्नी जीविका समूह से जुड़कर कम्युनिटी मोबिलाइजर के रूप में कार्य करती हैं।

ये भी पढ़ें: जिस मां ने दिया जन्म उसी पर अपहरण का आरोप! 10 साल का बेटा रहस्यमय ढंग से गायब, पिता ने खोले राज

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं गंगौर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed