{"_id":"6a3a0bfed8e1c82b8508401c","slug":"bihar-news-road-accident-videographer-kunal-kumar-sah-died-after-scorpio-hit-bike-in-jamui-news-munger-news-c-1-1-noi1245-4425855-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शादी से लौट रहे वीडियोग्राफर की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर; गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शादी से लौट रहे वीडियोग्राफर की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर; गांव में पसरा मातम
Tue, 23 Jun 2026 12:13 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:13 PM IST
सार
जमुई में शादी समारोह से लौट रहे 25 वर्षीय वीडियोग्राफर कुणाल कुमार साह की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। मृतक परिवार का मुख्य कमाऊ सदस्य था।
विज्ञापन
शव के पास रोते बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई जिले में सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवा वीडियोग्राफर की जान चली गई। शादी समारोह से काम खत्म कर घर लौट रहे 25 वर्षीय कुणाल कुमार साह की बाइक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि कुणाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, कुणाल कुमार साह सिकंदरा थाना क्षेत्र के मंजोश गांव में आयोजित एक शादी समारोह में वीडियोग्राफी का काम पूरा कर देर रात बाइक से अपने घर माहिसौड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर खड़गोर के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुणाल सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक फरार
दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
परिवार का सहारा था कुणाल
मृतक कुणाल कुमार साह माहिसौड़ी के निवासी थे और पेशे से वीडियोग्राफर थे। करीब तीन वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि उनके पिता लंबे समय से बीमार हैं और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मुख्य रूप से कुणाल के कंधों पर ही थी। उनकी असामयिक मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
ये भी पढ़ें- Railway: तीसरी रेल लाइन के काम से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों गाड़ियों का रूट बदला; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।