{"_id":"6a407214541c01497302225e","slug":"bihar-news-two-real-brothers-shot-in-beldour-khagaria-munger-news-c-1-1-noi1446-4443539-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी! पुल के पास गाड़ी रोककर दो भाइयों पर चलाई गोलियां; जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी! पुल के पास गाड़ी रोककर दो भाइयों पर चलाई गोलियां; जांच जारी
Sun, 28 Jun 2026 10:50 AM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:50 AM IST
सार
खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने कार रोककर मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया है। एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य फरार हैं। पुलिस प्रेम प्रसंग सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घायल का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुल के पास मौजूद लोगों ने गाड़ी रोकी
थाने में दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार, चौथम थाना क्षेत्र के तेगाछी वार्ड संख्या-3 निवासी हिमांशु कुमार ने बताया कि 27 जून की सुबह वह अपने भाई नीरज कुमार के साथ चारपहिया वाहन से डांढी गांव से उसराहा पुल होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुल के पास पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि एगम कुमार, निगम कुमार और दो अज्ञात हथियारबंद लोगों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस घटना में नीरज कुमार के बाएं हाथ में गोली लगी, जबकि आवेदन के अनुसार निगम कुमार के बाएं गर्दन के हिस्से में भी गोली लगी।
आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग
हिमांशु कुमार का कहना है कि जब उन्होंने अपने भाई को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर भी गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार, निगम कुमार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए बेलदौर पीएचसी ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हिमांशु कुमार ने बेलदौर थाना में लिखित आवेदन देकर नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में समा गई दो मासूमों की जिंदगी, दरभंगा के जलवारा गांव में मातम
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद का भी हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल जारी है।