फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Why Minister Ashok Choudhary Made This Remark on Jamui-Samastipur Incidents What He Said

'कोई राष्ट्रपति दावा नहीं कर सकता...': जमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर ऐसा क्यों बोले बिहार के मंत्री अशोक चौधरी?

Thu, 24 Sep 2026 03:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई/पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 24 Sep 2026 03:09 PM IST
सार

बिहार में महिलाओं के खिलाफ घटनाओं को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कानून का राज कायम होने की बात कही और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने भी घटनाओं की निंदा करते हुए कड़ी सजा की मांग की।

विज्ञापन
Bihar News: Why Minister Ashok Choudhary Made This Remark on Jamui-Samastipur Incidents What He Said
अशोक चौधरी और शांभवी चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में बेटियों और महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाओं को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि राज्य में कानून का राज कायम है। उन्होंने कहा कि जो भी कानून को हाथ में लेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपराधी चाहे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

सरकार के इकबाल पर उठ रहे सवालों को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि आज जो लोग सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें अपने समय की बिहार की परिस्थितियों को भी याद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का इकबाल है और आगे भी कायम रहेगा। हाल में जमुई और समस्तीपुर में हुई घटनाओं में प्रशासन ने 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

अपराधियों पर लगाम ये नीतीश कुमार की परंपरा है
अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की है। अपराध के मामलों में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नीतीश कुमार की परंपरा है कि कानून तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका और लंदन में भी होती हैं घटनाएं
घटनाओं को लेकर यह सवाल पूछे जाने पर अशोक चौधरी ने कहा कि घटनाएं अमेरिका और लंदन में भी होती हैं। कोई भी देश का राष्ट्रपति यह नहीं कह सकता कि उसके देश में कोई घटना नहीं होगी। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण यह है कि घटना होने के बाद सरकार और प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।


हमारी बच्चियों का मनोबल नहीं गिरा
उन्होंने कहा कि प्रदेश की आधी आबादी को भरोसा है कि घटनाओं पर कार्रवाई हो रही है और इससे हमारी बच्चियों का मनोबल नहीं गिरा है। विधायकों की ओर से घटनाओं को छिटपुट बताए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण नहीं है कि कोई क्या कह रहा है, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि सरकार इन घटनाओं पर क्या कार्रवाई कर रही है।

पढ़ें: कभी एसटीएफ तो कभी आरपीएफ बनकर जमाता था रौब, चलती ट्रेन में यात्रियों को निशाना बनाने वाला गिरफ्तार

शांभवी चौधरी ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ युवक एक युवती को परेशान करते हुए वीडियो बना रहे हैं और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की बेटी और महिला जनप्रतिनिधि होने के नाते वह ऐसी घटनाओं को बेहद घृणित और भयावह मानती हैं।

शांभवी चौधरी ने कहा कि युवा राज्य और देश का भविष्य हैं। युवाओं द्वारा अपराध करने, उसका वीडियो बनाने और फिर उसे ऑनलाइन प्रसारित करने का पैटर्न बेहद खेदजनक है। उन्होंने ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा की।

उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार पुलिस और समस्तीपुर पुलिस को आरोपियों की सक्रियता से गिरफ्तारी के लिए धन्यवाद दिया। शांभवी चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में अपराध और अपराधियों के प्रति शून्य सहनशीलता की जो नीति स्थापित हुई थी, वह मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जारी है।

उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी तरह का संरक्षण नहीं दिया जाता। महिलाओं की सुरक्षा के मामले में किसी तरह का समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों को जहां भी छिपे होंगे, वहां से तलाश कर निकाला जाएगा और उनके अपराध के लिए सजा सुनिश्चित की जाएगी।

शांभवी चौधरी ने ऐसे जघन्य अपराध करने वालों के लिए मृत्युदंड की मांग भी की। उन्होंने कहा कि जब तक देशभर में ऐसे अपराधों के लिए मृत्युदंड की मांग नहीं होगी, तब तक स्थिति में जरूरी सुधार नहीं आएगा। उनके मुताबिक, कई लोगों को लगता है कि छेड़छाड़ जैसे अपराध के बाद कुछ दिन जेल में रहने या जुर्माना भरने के बाद वे बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों को लेकर सख्त सजा का प्रावधान जरूरी है, ताकि अपराधियों में कानून का भय पैदा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed