फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM's Strong Warning from Munger: Criminals Will Have to Leave Bihar or Flee to Nepal

Bihar News: बिहार में हर महीने मनाया जाएगा 'पंचायत विकास दिवस', सम्राट चौधरी ने की बड़ी घोषणा

Sun, 28 Jun 2026 07:50 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 07:50 PM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिले के टेटिया बम्बर प्रखंड से 'पंचायत विकास दिवस' कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए घोषणा की कि अब राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में हर महीने के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस मनाया जाएगा। पहले आयोजन की थीम 'महिला हितैषी पंचायत' रखी गई है।

विज्ञापन
CM's Strong Warning from Munger: Criminals Will Have to Leave Bihar or Flee to Nepal
सीएम सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिले के टेटिया बम्बर प्रखंड की टेटिया ग्राम पंचायत से 'पंचायत विकास दिवस' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को भी सुना। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में हर महीने के अंतिम रविवार को 'पंचायत विकास दिवस' आयोजित किया जाएगा। इससे साल में 12 बार पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण एक साथ बैठकर पंचायत के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए निर्णय लेंगे।

विज्ञापन

हर महीने अलग-अलग थीम पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर महीने पंचायत विकास से जुड़े अलग-अलग विषयों और योजनाओं पर व्यापक चर्चा होगी। पहले 'पंचायत विकास दिवस' की थीम 'महिला हितैषी पंचायत' रखी गई है। इसका उद्देश्य पंचायतों को गरीबी मुक्त, स्वच्छ, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है। सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार पहले और तीसरे मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित करती है, जहां लोगों के सरकारी स्तर पर लंबित कार्यों का 30 दिनों के भीतर निपटारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब साढ़े तीन लाख से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उसी तर्ज पर पंचायत विकास दिवस भी ग्रामीण विकास का प्रभावी मंच बनेगा।

विज्ञापन

पंचायतों में विकास की बनेगी कार्ययोजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत विकास दिवस के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, जल प्रबंधन, सिंचाई, पेयजल, स्वच्छता, हरित विकास, सामाजिक न्याय और सामाजिक सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा होगी और पंचायत स्तर पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने सांसद, विधायक, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य और पंच से ग्राम सभाओं के माध्यम से जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के सशक्तिकरण पर रहेगा विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पंचायत विकास दिवस की थीम 'महिला हितैषी पंचायत' इसलिए रखी गई है क्योंकि सरकार जीविका दीदियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। बड़ी संख्या में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

हर प्रखंड में मॉडल स्कूल और डिग्री कॉलेज की तैयारी

सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोलने की दिशा में काम कर रही है। इसके साथ ही 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज स्थापित किए जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को अपने ही इलाके में बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि लक्ष्य ऐसा मॉडल स्कूल तैयार करना है, जहां निजी स्कूलों के बच्चे भी पढ़ाई करना चाहें। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने पटना के मिलर हाई स्कूल का निरीक्षण किया और अब पटना कॉलेजिएट एवं साइंस कॉलेज का भी निरीक्षण करेंगे।

विकसित भारत और समृद्ध बिहार के लिए आत्मनिर्भर गांव जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गरीबों के लिए आवास, बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि विकसित भारत अभियान के तहत अगले चार से पांच वर्षों में बिहार को 50 से 70 हजार करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े चार करोड़ लोगों को पक्का मकान दिया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में पिछले 20 वर्षों में एक करोड़ लोगों को पक्का मकान मिला है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार का सपना तभी पूरा होगा, जब पंचायत और गांव आत्मनिर्भर बनेंगे।

मुफ्त बिजली, सोलर ऊर्जा और कानून व्यवस्था पर भी बोले

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दे रही है। भविष्य में सोलर ऊर्जा आधारित व्यवस्था विकसित कर लोगों को सस्ती और स्थायी बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और हर हाल में कानून का राज कायम रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें-  Bihar: पत्नी के विवाद में खूनी खेल! जीजा ने दोस्त के साथ मिलकर साले को मारी गोली, हालत गंभीर

स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने की तैयारी

सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। 15 अगस्त से ऐसी व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य है, जिससे अनुमंडल और जिला अस्पतालों में ही मरीजों का बेहतर इलाज हो सके और उन्हें अनावश्यक रूप से दूसरे अस्पतालों में रेफर न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मुंगेर क्षेत्र में भी कई विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।

तारापुर की जनता का जताया आभार

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह तारापुर की जनता के ऋणी हैं, जिन्होंने उन्हें 46 हजार वोटों से विधानसभा भेजा। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के लोगों का सपना पूरा करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। कार्यक्रम को गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, जमुई सांसद अरुण कुमार भारती और पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार ने भी संबोधित किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed