{"_id":"6a505e211918f52afa0a4462","slug":"man-dies-in-tragic-road-accident-while-going-to-buy-goat-in-munger-munger-news-c-1-1-noi1377-4485823-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मजदूरी कर पालता था पेट, हादसे ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार; युवक की मौत के बाद अस्पताल में चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मजदूरी कर पालता था पेट, हादसे ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार; युवक की मौत के बाद अस्पताल में चीख-पुकार
Fri, 10 Jul 2026 11:42 AM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:42 AM IST
सार
मुंगेर में बकरी खरीदने जा रहे 30 वर्षीय गोपाल कुमार तांती की रायपुरा बाजार के पास खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर मौत हो गई। हादसे में उनके चाचा बच गए। वहीं, मिल्की के पास हुए दूसरे सड़क हादसे में फुटबॉल मैच से लौट रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
परिजन का रो-रो कर बुरा हाल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हवेली खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग पर रायपुरा बाजार के समीप खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बकरी खरीदने जा रहे थे चाचा-भतीजा
पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हवेली खड़गपुर प्रखंड के मुजफ्फरगंज मुढ़ेरी गांव निवासी 30 वर्षीय गोपाल कुमार तांती के रूप में हुई है। वह अपने चाचा कुंदन तांती के साथ बाइक से मंगनीयातरी गांव बकरी खरीदने जा रहे थे। रायपुरा बाजार के समीप सामने से आ रहे एक वाहन से बचने के प्रयास में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि गोपाल कुमार तांती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे उनके चाचा कुंदन तांती मामूली चोट के साथ सुरक्षित बच गए।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत
हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हवेली खड़गपुर ले गई। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद गोपाल कुमार तांती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चार छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
गोपाल कुमार तांती मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन छोटे पुत्र और एक पुत्री हैं। परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
ये भी पढ़ें- पटना में रुक-रुक कर हो रही बारिश, कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी; जानिए मौसम का हाल
एक अन्य सड़क हादसे में दो युवक घायल
इधर, मिल्की के समीप हुए एक अन्य सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक लक्ष्मीपुर से फुटबॉल मैच खेलकर लौट रहे थे। घायलों की पहचान निहाल मरांडी और सूरज कुमार के रूप में हुई है। गंगटा डायल-112 पुलिस की मदद से दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल, हवेली खड़गपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर अनुज कुमार ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।