फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   MUNGER: GUNFIRE OVER LAND DISPUTE, HEAVY POLICE DEPLOYED

बिहार: खेत विवाद के बाद फायरिंग की सूचना से हड़कंप, कई थानों की पुलिस तैनात; हिरासत में लिए गए लोग

Sun, 25 Oct 2026 02:42 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2026 02:42 PM IST
सार

बिहार के मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र के प्रेम टोला फरदा में रविवार सुबह खेत विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बबलू यादव और मुन्ना यादव के बीच विवाद के दौरान आधा दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चलने का दावा किया है।

विज्ञापन
MUNGER: GUNFIRE OVER LAND DISPUTE, HEAVY POLICE DEPLOYED
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र के प्रेम टोला फरदा में रविवार सुबह खेत विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। इस दौरान गोलीबारी होने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, विवाद के दौरान आधा दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चलाई गईं। हालांकि, थानाध्यक्ष ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस और क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

खेत विवाद को लेकर बबलू यादव और मुन्ना यादव के बीच तनाव

स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम टोला फरदा निवासी बबलू यादव और मुन्ना यादव के बीच खेत को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर रविवार सुबह दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। ग्रामीणों का दावा है कि इस दौरान आधा दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चलाई गईं। गोलीबारी की सूचना फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और दहशत के कारण लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्षों के बीच खेत को लेकर विवाद की असल वजह और घटनाक्रम की जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर सफियासराय थानाध्यक्ष संजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर विवाद की वजह जानने का प्रयास किया। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने गोलीबारी से किया इनकार

सफियासराय थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से विवाद की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। थानाध्यक्ष के अनुसार, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।

एसपी को सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस पहुंची

घटना की जानकारी एसपी सैयद इमरान मसूद को मिलने के बाद सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया। कासिम बाजार, जमालपुर और हेमजापुर समेत अन्य थानों की पुलिस के साथ क्यूआरटी की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद प्रेम टोला फरदा में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। फिलहाल गोलीबारी की सूचना, खेत विवाद और दोनों पक्षों की भूमिका से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed