पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Jail Shock Inmate Accused of Killing Brother Dies After Alleged Jump From Prison Roof

Bihar: अपनों के खून से रंगे थे हाथ, अब जेल परिसर में थम गईं सांसें; भाई के हत्यारे ने की आत्महत्या या कुछ और?

Fri, 03 Jul 2026 01:29 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 01:29 PM IST
सार

मुंगेर मंडल कारा में भाई की हत्या के आरोप में बंद 21 वर्षीय कैदी मनीष कुमार ने कथित तौर पर जेल की छत से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Jail Shock Inmate Accused of Killing Brother Dies After Alleged Jump From Prison Roof
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुंगेर मंडल कारा से शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया। भाई की हत्या के आरोप में न्यायिक हिरासत में बंद एक बंदी ने कथित तौर पर जेल परिसर की छत से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


43 दिन से न्यायिक हिरासत में था बंदी
मृतक की पहचान हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मधुवन दरियापुर गांव निवासी कपिलदेव बिंद के 21 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। मंडल कारा अधीक्षक किरण निधि ने घटना की पुष्टि की है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, सदर डीएसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


भाई की हत्या के आरोप में हुआ था गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, मनीष कुमार पर अपने सगे भाई नीतीश कुमार की हत्या का आरोप था। आरोप है कि 18 मई की रात उसने सो रहे भाई के सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की थी। इसके बाद 20 मई को उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत से छलांग लगाने का दावा
जेल प्रशासन के मुताबिक, न्यायिक हिरासत के 43वें दिन शुक्रवार सुबह मनीष कुमार ने कथित तौर पर जेल की छत से छलांग लगा दी। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। तत्काल उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।


ये भी पढ़ें-  Bihar: जमीन विवाद का खूनी अंत! पट्टीदारों ने घर में घुसकर की मारपीट; इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

हर पहलू की जांच में जुटा प्रशासन
पुलिस और जेल प्रशासन का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। जेल परिसर की परिस्थितियों और अन्य सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed