{"_id":"69855a997fb704b98502644b","slug":"pacs-president-election-voting-begins-at-74-booths-from-7-am-tight-security-arrangements-munger-news-c-1-1-noi1377-3921186-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुंगेर के आठ प्रखंडों में पैक्स चुनाव शुरू, 74 बूथों पर मतदान, चार अध्यक्ष पहले ही निर्विरोध चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुंगेर के आठ प्रखंडों में पैक्स चुनाव शुरू, 74 बूथों पर मतदान, चार अध्यक्ष पहले ही निर्विरोध चुने गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:10 AM IST
विज्ञापन
सार
मुंगेर जिले के आठ प्रखंडों में पैक्स चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। जिले में कुल 74 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं।
पैक्स चुनाव को लेकर मतदान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश पर मुंगेर जिले के आठ प्रखंडों में प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के अध्यक्ष और 11 सदस्यीय प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
चार अध्यक्ष पहले ही निर्विरोध
जिले में कुल 21 पैक्स अध्यक्ष और 11 सदस्यीय प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव होना है, जिनका कार्यकाल पांच साल पूरा होने वाला है। इनमें से चार पैक्स अध्यक्ष पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इससे पहले 16 दिसंबर 2025 को संग्रामपुर प्रखंड के बढ़ौनिया पैक्स और जमालपुर प्रखंड के पाटम पूर्वी पैक्स में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन हो चुका था। इसके अलावा दो और पैक्स में भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की जरूरत नहीं पड़ी।
पढ़ें: हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर हादसा, महात्मा गांधी सेतु पर कार पलटी; लगा लंबा जाम
कहां-कहां बने हैं मतदान केंद्र
पैक्स चुनाव के लिए जिले में कुल 74 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सदर प्रखंड में 7, जमालपुर में 7, धरहरा में 18, बरियारपुर में 3, टेटियाबंबर में 8, तारापुर में 3, हवेली खड़गपुर में 7 और संग्रामपुर प्रखंड में 13 मतदान केंद्र शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार, कुछ पैक्स की मतगणना 6 फरवरी को होगी, जबकि बाकी पैक्स की मतगणना 7 फरवरी को कराई जाएगी। 6 फरवरी को सदर, धरहरा, बरियारपुर और टेटियाबंबर प्रखंड के पैक्स की मतगणना होगी।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इस बारे में पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही जिले में क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) बनाई गई है, जो किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करेगी। डीएसपी रैंक के अधिकारी सुपर जोनल पदाधिकारी के रूप में लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गंगा पार दियारा क्षेत्र को संवेदनशील मानते हुए वहां अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने मतदाताओं से बिना डर के मतदान करने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
Trending Videos