फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   People Deprived of Har Ghar Nal-Jal Scheme Protest Amid Scorching Heat Demand Immediate Water Connections

Bihar: भीषण गर्मी में फूटा लोगों का गुस्सा! हर घर नल-जल योजना से वंचित लोगों का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

Mon, 08 Jun 2026 07:19 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 07:19 PM IST
सार

Bihar: मुंगेर के जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र स्थित छोटी केशोपुर में हर घर नल-जल योजना से वंचित लोगों ने प्रदर्शन कर शीघ्र कनेक्शन देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

विज्ञापन
People Deprived of Har Ghar Nal-Jal Scheme Protest Amid Scorching Heat Demand Immediate Water Connections
पानी के लिए प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर के जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के छोटी केशोपुर (ताड़ गाछ) के समीप हर घर नल-जल योजना से वंचित लोगों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि योजना का लाभ अब तक सभी पात्र परिवारों तक नहीं पहुंच सका है, जिसके कारण उन्हें पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


आर्थिक तंगी बनी योजना का लाभ लेने में बाधा
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई परिवारों ने चंदा एकत्रित कर अथवा कर्ज लेकर जलापूर्ति का कनेक्शन लिया है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक 50-50 मीटर पर वाटर स्टैंड पोस्ट लगाने का खर्च वहन करना सभी के बस की बात नहीं है, जिससे बड़ी संख्या में लोग आज भी योजना के लाभ से वंचित हैं।
विज्ञापन


कनेक्शनों की जांच की उठी मांग
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूर्व में प्रशासन को आवेदन देकर मांग की गई थी कि नल-जल योजना के तहत दिए गए कनेक्शनों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। जांच में यह पता लगाया जाए कि किन घरों में एक से अधिक कनेक्शन दिए गए हैं तथा किन नियमों की अनदेखी कर यह कार्य किया गया। उनका कहना है कि अतिरिक्त कनेक्शनों को हटाकर वंचित परिवारों को जोड़ा जाए तो नगर परिषद क्षेत्र के लगभग 80 प्रतिशत लोगों को योजना का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन पर उदासीनता का आरोप
लोगों ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक हर वंचित परिवार के घर तक नल-जल योजना का कनेक्शन नहीं पहुंच जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: शिवचंद्र राम का RJD के सभी पदों से इस्तीफा; विधान परिषद में नहीं भेजने पर रोए पूर्व मंत्री

बड़ी संख्या में जुटे स्थानीय लोग
कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष कुमार मंडल ने की। इस दौरान चंदन कुमार साह, निशा देवी, सुलोचना देवी, पुष्पा देवी, चांदनी देवी, गायत्री देवी, सीता देवी, खुशबू देवी, जया देवी, शिल्पी देवी, रूबी देवी, राजेश कुमार साह, विशाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed