{"_id":"6a4a0850123cec5bcf0566c1","slug":"poultry-shopkeeper-found-dead-in-bushes-murder-suspected-after-recent-disputes-munger-news-c-1-1-noi1377-4468704-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: चार दिन पहले हुआ था विवाद, अब झाड़ियों में मिला दुकानदार का शव; सिर पर धारदार हथियार के गहरे निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: चार दिन पहले हुआ था विवाद, अब झाड़ियों में मिला दुकानदार का शव; सिर पर धारदार हथियार के गहरे निशान
Sun, 05 Jul 2026 03:11 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 03:11 PM IST
सार
मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय मुर्गा दुकानदार अंकित कुमार का शव झाड़ियों से मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हाल के विवादों को हत्या की वजह बताया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का माना जा रहा है।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खोजा बाजार स्थित मनियां चौराहा में रविवार सुबह 26 वर्षीय मुर्गा दुकानदार का शव झाड़ियों से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खोजा बाजार निवासी भीम यादव के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। वह मनियां चौराहा पर मुर्गा बेचने की दुकान चलाता था। सूचना मिलते ही कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबी कांत कच्छप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
दुकान की गंदगी को लेकर हुआ था विवाद
मृतक के भाई ज्ञान विकास ने बताया कि चार दिन पहले पड़ोस में कपड़े की दुकान चलाने वाली सरिता कुमारी उर्फ निशा, उसके पति और भाई संजय कुमार के साथ दुकान के पास फैली गंदगी को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि मुर्गे की दुकान से होने वाली गंदगी के कारण कपड़े की दुकान पर ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी, जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी।
एक दिन पहले भी हुई थी मारपीट
परिजनों के अनुसार, शनिवार देर शाम पड़ोसी अरविंद साव से बकरियों द्वारा अनाज खा लेने की बात पर भी विवाद और मारपीट हुई थी। उनका कहना है कि शनिवार रात करीब 12 बजे तक अंकित घर के आसपास देखा गया था। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि अंकित के सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से किए गए गहरे वार के निशान थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bankipur Vidhan Sabha : प्रशांत किशोर बांकीपुर से जन सुराज प्रत्याशी; भाजपा के सामने खुद उतरे, CM भी निशाने पर
हत्या की आशंका
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। मृतक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हालिया विवाद, शनिवार रात हुई मारपीट और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और घटना की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
परिवार में पसरा मातम
अंकित कुमार दो भाइयों में छोटा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।