{"_id":"6a2aa31c5f52ad95430d2ef4","slug":"rail-engine-factory-work-disrupted-as-rainwater-floods-caisson-bogie-and-mctr-shops-munger-news-c-1-1-noi1377-4382572-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बारिश ने खोल दी रेल इंजन कारखाना की पोल! छत टपकने से पानी-पानी हुईं दो बड़ी शॉप, कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बारिश ने खोल दी रेल इंजन कारखाना की पोल! छत टपकने से पानी-पानी हुईं दो बड़ी शॉप, कामकाज ठप
Thu, 11 Jun 2026 06:14 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:14 PM IST
सार
Bihar: मुंगेर के जमालपुर रेल इंजन कारखाना की कैसनब बोगी और एमसीटीआर शॉप में गुरुवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण पानी भर गया। छत क्षतिग्रस्त होने से बारिश का पानी शॉप के अंदर फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित हुआ। बाद में पानी निकालने के बाद सामान्य कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
रेल इंजन कारखाना में जलमग्न शॉप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल इंजन कारखाना की कैसनब बोगी और एमसीटीआर शॉप में बारिश के पानी से कामकाज प्रभावित हुआ। छत डैमेज रहने के कारण मूसलाधार बारिश में दोनों शॉप पानी-पानी हो गईं, जिसका वीडियो भी सामने आया है। गुरुवार की सुबह तेज बारिश के कारण रेल इंजन कारखाना की कैसनब बोगी और एमसीटीआर शॉप में बारिश का पानी फैल गया, जिसके कारण कुछ देर के लिए कामकाज प्रभावित हो गया। बाद में बारिश थमने के उपरांत दोनों शॉप से पानी निकालने के बाद सामान्य कामकाज आरंभ हो पाया।
विज्ञापन
झमाझम बारिश से मिली राहत, लेकिन कारखाने में बढ़ी परेशानी
जानकारी के अनुसार, जमालपुर और आसपास के क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों को गुरुवार की सुबह झमाझम बारिश से राहत मिली। सुबह काली घटाओं से आसमान भर गया और दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। इसके बाद आंधी और तेज बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। शहर की नालियों में पानी भर गया और ओवरफ्लो होकर बारिश का पानी सड़कों पर फैल गया। इतना ही नहीं, रेल इंजन कारखाना जमालपुर की कैसनब बोगी शॉप और एमसीटीआर शॉप में छत चूने के कारण फ्लोर पर बारिश का पानी फैल गया, जिससे कामकाज बाधित हो गया।
विज्ञापन
छत टपकने से रेलकर्मियों ने रोका काम
रेल इंजन कारखाना की इन दोनों शॉप में अधिकांश कार्य बिजली की सहायता से किया जाता है। बारिश के पानी के कारण जब फ्लोर पर फिसलन की स्थिति बन गई और पानी फैल गया, तो रेलकर्मियों ने वहां कामकाज बंद कर दिया। रेलकर्मियों ने बताया कि दोनों शॉप की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण बारिश होने पर पानी छत से रिसकर सीधे फ्लोर पर फैल जाता है। ऐसी स्थिति में कामकाज करना पूरी तरह मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश के बीच थम गया उत्पादन कार्य
बताया गया कि डे-शिफ्ट में काम करने वाले रेलकर्मी अपने-अपने कार्यस्थल पर पहुंच चुके थे। सुबह करीब 9:30 बजे बारिश शुरू हुई। तेज हवा और मूसलाधार बारिश के कारण एक ओर अंधेरा छा गया, वहीं दूसरी ओर शॉप की छत से लगातार पानी टपकने लगा। फ्लोर पर पानी फैलते ही रेलकर्मियों ने सुरक्षा कारणों से कामकाज बंद कर दिया।
पानी निकासी के बाद फिर शुरू हुआ काम
करीब आधे घंटे बाद बारिश लगभग बंद हो गई। इसके बाद प्रबंधन द्वारा शॉप से पानी निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। धीरे-धीरे बारिश का पानी बाहर निकाला गया, जिसके बाद लंच अवकाश के उपरांत सामान्य कामकाज फिर से शुरू हो पाया।
मानसून से पहले ही बढ़ी चिंता
रेलकर्मियों ने बताया कि लंबे समय से बारिश के दौरान छत चूने के कारण शॉप में पानी प्रवेश कर जाता है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। रेलकर्मियों का कहना है कि यदि मानसून पूर्व की बारिश में ही ऐसी स्थिति बनी हुई है, तो मानसून सक्रिय होने के बाद हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: चपरासी से बने लेखापाल के घर EOU का छापा! आय से अधिक संपत्ति का खुलासा, करोड़ों की दौलत देख अधिकारी दंग
अधिकारियों से नहीं हो सका संपर्क
इस संबंध में रेल इंजन कारखाना के सक्षम अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।